मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती में महिला उम्मीदवारों को छूट: गृह मंत्री की घोषणा –

  
Last Updated:  नवम्बर 24, 2020 " 11:37 पूर्वाह्न"

भोपाल। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती में महिला उम्मीदवारों को ऊंचाई में 3 सेंटीमीटर की छूट दी जाएगी। इसके अलावा पैरोल पर मुक्त किए गए 4000 कैदियों को 60 दिन तक स्वतंत्र रखने का फैसला किया गया है।

मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती में महिला उम्मीदवारों की ऊंचाई 158 से घटाकर 155 सेंटीमीटर

पुलिस भर्ती में महिला उम्मीदवारों के लिए गृह विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत अब महिला आवेदकों को ऊंचाई में 3 सेंटीमीटर की छूट मिलेगी। उनके लिए ऊंचाई के मापदंड को 158 सेंटीमीटर से घटाकर 155 सेंटीमीटर किया गया है। 

जेल में बंदियों की पैरोल अवधि और 60 दिन बढ़ेगी

जेल में बंदियों की पैरोल अवधि और 60 दिन बढ़ेगी। सरकार ने #COVID19 संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश की जेलों में करीब 04 हजार कैदियों के पैरोल की अवधि और दो महीने बढ़ाने का फैसला लिया है।

 1,419 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *