किसानों और सरकार के बीच बैठक ख़त्म, तीन दिसंबर को फिर होगी मुलाक़ात

  
Last Updated:  दिसम्बर 1, 2020 " 08:04 अपराह्न"

फाइल फोटो

दिल्ली| कृषि क़ानूनों के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे किसानों और केंद्र सरकार के बीच बैठक ख़त्म हो गई है.

विज्ञान भवन में 30 से ज़्यादा किसान संगठनों के साथ बैठक में केंद्र की तरफ़ से कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, रेल मंत्री पियूष गोयल और केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश शामिल थे.

क़रीब तीन घंटों तक चली बैठक की समाप्ति के बाद कृषि मंत्री ने कहा कि बातचीत अच्छी हुई है और आगे भी बातचीत जारी रहेगी.

नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा,”मीटिंग अच्छी रही. हमने तय किया है कि तीन दिसंबर को फिर बातचीत होगी. हमलोग चाहते थे कि किसान संगठन एक छोटा सा ग्रुप बना लें बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए लेकिन किसान चाहते थे कि सब किसी से बातचीत की जाए. हमें इस पर कोई ऐतराज़ नहीं है.”

 1,663 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *