जिले में आज से चालीस केंद्रों पर गेहूं और 29 केंद्रों पर चना, मसूर, सरसों का उपार्जन प्रारंभ होगा

  
Last Updated:  मार्च 26, 2021 " 08:14 अपराह्न"

नीमच| कलेक्‍टर श्री मयंक अग्रवाल के मार्गदर्शन में आज 27 मार्च 2021 से जिले के 40 खरीदी केंद्रों पर गेहूं का उपार्जन प्रारंभ हो रहा है। कलेक्‍टर श्री अग्रवाल के मार्गदर्शन में उपार्जन कार्य की सभी आवश्‍यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिले में 27 मार्च से ही 29 खरीदी केंद्रों पर चना, सरसों एवं मसूर की खरीदी की जायेगी। 
      जिला आपूर्ति अधिकारी श्री आर.सी.जांगडे ने बताया कि नीमच जिले में चना, मसूर, सरसों के उपार्जन के लिए 29 केंद्र बनाये गये है। जावद तहसील में सेवा सहकारी समिति डिकेन, प्राथमिक कृषि‍साख सहकारी संस्‍था जावद में तीन केंद्र, सेवा सहकारी समिति खोर, दडोली, विपणन सहकारी समिति जावद, (विनायका वेयर हाउस गुडा परिहार), प्राथमिक कृषि‍साख सहकारी संस्‍था चल्‍दू, सेवा सहकारी समिति जीरन, कराडिया महाराज, प्राथमिक कृषि‍साख सहकारी संस्‍था, सावन, (नर्मदा वेयर हाउस रावतखेडा नीमच), सेवा सहकारी समिति नीमच सिटी, बघाना, प्राथमिक कृषि‍साख सहकारी संस्‍था सावन (नर्मदा वेयर हाउस रावतखेडा), सेवा सहकारी समिति जवासा(माहेश्‍वरी वेयर हाउस जेतपुरा मनासा रोड), विपणन सहकारी समितिनीमच( जेतपुरा एस्‍साद पेट्रोल पम्‍प के पीछे मनासा रोड नीमच), सेवा सहकारी समिति मनासा में दो केंद्र (आदिनाथ वेयर हाउस मनासा), सेवा सहकारी समिति जालीनेर, विपणन समिति मनासा, सेवा सहकारी समि‍ति जालीनेर( कृषि उपज मण्‍डी नीमच गोदाम मनासा), सेवा सहकारी समिति नलखेडा(मण्‍डी प्रांगण मनासा), सेवा सहकारी समिति नलखेडा, सेवा सहकारी समिति रामपुरा,( उपमण्‍डी के सामने रामपुरा), सेवा सहकारी समिति रामपुरा, (बहुउद्देशीय केंद्र रामपुरा), प्राथमिक कृषि‍साख सहकारी समिति धारडी,(उपमण्‍डी प्रांगण सिंगोली), प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्‍था सिंगोली समिति परिसर सिंगोली एवं उपमंडी प्रांगण सिंगोली, में चना, मसूर, सरसों की खरीदी की जायेगी। 
      जिले में गेहूं उपार्जन के लिए 40 केंद्र बनाये गऐ है। इनमें सेवा सहकारी समिति मोरवन,  डीकेन, विपणन सहकारी समिति जावद, सेवा सहकारी समिति सरवानिया महाराज, बावल, लासूर, अठाना, खोर, जीरन, हरवार, कोठडी ईस्‍तमुरार, नेवड, कराडिया महाराज, सेमली मेवाड, जवासा(माहेश्‍वर वेयर हाउस जेतपुरा नीमच), विपणन सहकारी समिति नीमच (विशम्‍भर वेयर हाउस जेतपुरा नीमच),सेवा सहकारी समिति नीमच सिटी (महालक्ष्‍मी वेयर हाउस जेतपुरा नीमच),सेवा सहकारी समिति बघाना (केशव एग्रों वेयर हाउस रावतखेडा नीमच), सेवा सहकारी समिति हांसपुर, महागढ, खजूरी, पिपलियारावजी, भाटखेडी,(संस्‍था परिसर उपकेंद्र पडदा), प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्‍था कुण्‍डला (संस्‍था परिसर देंथल), सेवा सहकारी समिति कंजार्डा (संस्‍था परिसर,  कंजार्डा) व चौकडी, सेवा सहकारी समिति आंत्रिमाता, कुकडेश्‍वर बोरदियाकलां, (चेतन्‍य वेयर हाउस एवं चेतन्‍य एग्रोटेक अल्‍हेड रोड मनासा), सेवा सहकारी समिति रामपुरा, बेसला, बरलई, चचोर, रतनगढ, प्रा.कृषि साख सहकारी संस्‍था झांतला, सिंगोली (कृषि उपज मंडी सिंगोली), सेवा सहकारी समिति जाट, शहनातलाई, कांकरिया तलाई उपार्जन केंद्र पर गेहूं की खरीदी 27 मार्च 2021 से प्रारंभ की जा रही है। 
     कलेक्‍टर श्री मयंक अग्रवाल ने खरीदी केंद्रो पर उपस्थित सभी लोगो को, किसानों को मास्‍क अनिवार्य लगाने, सोशल डिस्‍टेंसिंग का पालन करने तथा सेनेटाईजर आदि की व्‍यवस्‍था करने और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के निर्देश दिए है।  

 567 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *