आगामी त्योहारों के अल्प समय में शांति समिति की बैठक आयोजित-

  
Last Updated:  अगस्त 27, 2020 " 03:33 अपराह्न"

रतलाम/धामनोद:27 अगस्त, 2020(स्पष्ट खबर)| कोरोना वायरस की महामारी के दौर में आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस थाना सैलाना के अंतर्गत आनेवाली पुलिस चौकी धामनोद पर आज 27 अगस्त को शांति समिति की बैठक आयोजित हुई|
अगस्त के महीने में कई त्योहार का आगमन होता है जिसमें अनेक धार्मिक आयोजन भी प्रतिवर्ष होते हैं लेकिन इस वर्ष कोरोना वायरस की वैश्विक महामारी के चलते अधिक भीड़ इक्ट्ठा करने वाले ऐसे सभी धार्मिक एवं सामुहिक आयोजनों पर शासन प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन अनुसार प्रतिबंध हैं
जिसको लेकर थाना पुलिस द्वारा अपने अपने क्षेत्र में शांति समिति की बैठकें लेकर संबंधित धार्मिक आयोजकों को शासन प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार त्योहार मनाने की सलाह दी जा रहीं हैं, लेकिन धामनोद पुलिस चौकी द्वारा आगामी त्योहारों के अल्प समय में शांति समिति की बैठक बुलाने तथा नगर में धार्मिक आयोजन कर्ताओं आदी संबंधित व्यक्तियों के अलावा नगर के पत्रकारों तक को सूचना नहीं देना नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है|
जानकारी अनुसार बैठक में पुलिस थाना सैलाना प्रभारी श्री परमार की अध्यक्षता में कोरोना वायरस के चलते आगामी त्योहारों को लेकर आयोजित हुई बैठक का संचालन नवागत पुलिस चौकी धामनोद प्रभारी निर्भय सिंह भूरिया द्वारा किया गया था|
बैठक में आगामी त्योहारों को शासन प्रशासन की गाइडलाइन अनुसार मनाने आदि पर चर्चा कर उपस्थित क्षेत्र के थाना प्रभारी एवं पुलिस चौकी प्रभारी ने नागरिकों से संवाद किया|
पुलिस चौकी धामनोद प्रभारी निर्भय सिंह भूरिया ने बताया कि शासन प्रशासन की गाइडलाइन अनुसार आगामी त्योहारों को मनाने हेतु शांति समिति की बैठक रखी गई थी जिसमें आमजन, पत्रकारों, धार्मिक आयोजन कर्ताओं आदी को सूचना की थी
पिछली बार की जो लिस्ट बनी थी उसी को देख कर बैठक की सूचना की है, मुझे अभी आये हुए कुछ दिन हीं हुए हैं सभी के नम्बर नहीं है जवानों ने सूचना की है अगर किसी को सूचना नहीं मिली तो वह अन्यथा न ले और कोरोना वायरस को देखते हुए शासन प्रशासन के निर्देशों का गंभीरता से पालन करें|

 1,697 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *