पॉवर ग्रिड ट्रांसफार्मर फेल, कृषि के लिए मिलने वाली बिजली में कटौती , फसलों की सिंचाई को लेकर किसान चिंतित-

  
Last Updated:  अप्रैल 1, 2021 " 10:49 अपराह्न"

रतलाम/धामनोद| विधुत वितरण कंपनी धामनोद का पॉवर ग्रिड ट्रांसफार्मर फेल होने से कृषि के लिए किसानों को मिलने वाली निर्धारित बिजली सप्लाई के समय में कटौती से किसानों की फसलें प्रभावित हो रहीं हैं|

रतलाम जिले के धामनोद नगर में मंडल धामनोद के पॉवर ग्रिड ट्रांसफार्मर दो दिन पूर्व फेल हो गया है
जिससे क्षेत्र में कृषि के लिए सप्लाई किये जाने वाली बिजली सप्लाई में कटौती कर निर्धारित समय से आधा समय किया गया है जहाँ कृषि के लिए 6 – 6 घंटे की शिफ्ट में बिजली सप्लाई करी जा रहीं थी वहाँ अब मात्र 3 घंटे बिजली सप्लाई की जा रहीं हैं जिससे किसानों की फसलें प्रभावित हो रहीं हैं|

क्षेत्र के किसानों का कहना है कि वर्तमान में फसलों को अंतिम सिंचाई की आवस्यकता है जो अति आवश्यक है लेकिन पॉवर ग्रिड फेल होने के बाद तीन दिनों से निर्धारित बिजली नहीं मिलने के कारण समय पर फसलों की सिंचाई नहीं हो रही है जिस कारण उत्पादन एवं फसलों की क्वालिटी पर इसका गहरा असर होगा |

ad


धामनोद के किसान रेवा शंकर राव ने बताया की प्याज़ गेंहू की फसलों को अंतिम सिंचाई की आवस्यकता है लेकिन संबंधित अधिकारी ट्रांसफार्मर बदलने में लेटलतीफी कर रहे हैं|
किसान डॉ. दिनेश राव ने बताया कि तीन दिन बीत गयें है लेकिन विभागीय अधिकारीयों की लेटलतीफी के कारण पॉवर ग्रिड ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है
विधुत वितरण कंपनी की उदासीनता के कारण किसानों की फसलें प्रभावित हो रहीं हैं|
इस बारे में विधुत वितरण कंपनी के सहायक यंत्री किशोर वास्कले ने बताया कि हम उज्जैन से ट्रांसफार्मर लेकर निकल गयें है
शीघ्र ही नया ट्रांसफार्मर ग्रिड पर लगाया जाएगा|

 1,855 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *