मध्यप्रदेश के 7 जिलों में मूसलाधार, 9 में भारी वर्षा की चेतावनी

  
Last Updated:  जुलाई 30, 2021 " 10:37 पूर्वाह्न"

भोपाल| भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अंतर्गत भारत मौसम विज्ञान विभाग के भोपाल केंद्र द्वारा दिनांक 30 जुलाई 2021 के लिए जारी पूर्वानुमान में 7 जिलों में मूसलाधार बारिश एवं 9 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। शेष मध्यप्रदेश में बादल छाए रहेंगे।

मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार अशोकनगर, गुना, शिवपुरी, अनूपपुर, शहडोल, सीधी और सिंगरौली जिलों में मूसलाधार बारिश हो सकती है एवं कहीं-कहीं वज्रपात भी हो सकता है। उपरोक्त 7 जनों के अलावा रायसेन, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, रीवा, सतना, छतरपुर और टीकमगढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होगी।

ईधर दिल्ली में यमुना खतरे के निशान के पार, चंबल भी उग्र हुई

राजधानी दिल्ली में कुछ दिनों से हो रही बारिश के बाद यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया है। यह खतरे के निशान को पार कर गया है। आगरा में यमुना और चंबल नदी के जलस्तर पर प्रशासन निगरानी रख रहा है। ज़िलाधिकारी ने बताया, “अगले 4-5 दिन में चंबल नदी में जलस्तर बढ़ने की सूचना है, यहां एसडीएम और तहसीलदार को अलर्ट कर दिया गया है। यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा नहीं है लेकिन निगरानी रखी जा रही है।”

हिमाचल की बारिश में 10 लोग बह गए गए, 4 पुल टूट गए
जयराम ठाकुर, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बताया कि लगातार भारी बारिश की वजह से जानमाल का नुकसान हुआ है। लाहौल-स्पीति में 10 लोगों के बहने की पुष्टि हुई है​ जिसमें से 7 लोगों के शव बरामद हुए हैं। चार पुल क्षतिग्रस्त हुए हैं जिनमें से दो पुलों को ज़्यादा नुकसान हुआ है।

 672 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *