आज़ादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत ग्राम गोपालपुरा में आयोजित कार्यक्रम में आयुष विभाग द्वारा शिविर आयोजित
Last Updated: अक्टूबर 2, 2021 " 07:11 अपराह्न"
रतलाम। प्रमुख सचिव सहआयुक्त आयुष मध्यप्रदेश शासन भाेपाल के निर्देशानुसार जिलाधीश रतलाम के नेतृत्व में जिला प्रशासन रतलाम,तथा विधिक एवं न्यायायिक विभाग द्वारा दिनांक 2-10-2021 को ग्राम गोपालपुरा में आज़ादी काअमृत महोत्सव के अंतर्गत जागरूकता एवं पहुँच कार्यक्रम”का आयोजन किया गया । उक्त जानकारी अनिल मेहता प्रभारी शा.आयु.औष. हतनारा ने देते हुए बताया कि कार्यक्रम में कलेक्टर रतलाम,पुलिस अधीक्षक प्रधान न्यायाधीश राजेश कुमार गुप्ता,विशेष न्यायाधीश डी एस चौहान,अध्यक्ष अभियोक्ता संघ अभय शर्मा उपस्थित रहे। आयुष विभाग जिला रतलाम द्वारा उक्त कार्यक्रम में निशुल्क जागरूकता एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया जिसमें “आयुष आपके द्वार” थीम के अंतर्गत रोग प्रतिरोधक औषिधियों की जानकारी देते हुए औषधि वितरण किया गया। शिविर में जिला आयुष अधिकारी डॉ बलराज सिंह चौहान,डॉ इंतेखाब मंसूरी,डॉ रमेश कटारा,ने आमजन को आयुष औषधियों एवं मौसमी रोगों से बचाव की जानकारी भी दी। शिविर में सुमित्रा देशबंधु, शिकारिया ब्रह्मणे, सुनील सिंह भदौरिया, कविता चौहान, मोहन खराड़ी ने अपनी सेवाएं दी। जिला आयुष अधिकारी डॉ चौहान ने आमजन से आयुष औषधियों का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की है।