रतलाम: निरीक्षण को पहुंचे अधिकारी, भृत्य विद्यालय का ताला लगाकर जाने की तैयारी में था

  
Last Updated:  अक्टूबर 18, 2021 " 07:46 अपराह्न"

रतलाम । कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम के निर्देशन में सहायक संचालक शिक्षा तथा एपीसी आरएमएसए द्वारा स्कूलों का निरीक्षण किया जा रहा है।
    जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि 18 अक्टूबर को सहायक संचालक शिक्षा श्री लक्ष्मण देवडा तथा एपीसी आरएमएसए श्री सी.एल. सालित्रा द्वारा शासकीय हाईस्कूल ईटावा माताजी एवं शा. उ.मा.वि. नगरा का अकादमिक निरीक्षण किया गया।  निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों का शैक्षणिक स्तर कमजोर पाया गया तथा शिक्षकों द्वारा गृहकार्य चेक नहीं किया जा रहा था। बच्चों का नियमित गृहकार्य जांचने तथा उनका शैक्षणिक स्तर बढाने के निर्देश प्राचार्य तथा स्टाफ को दिए गए। निरीक्षण के दौरान शाम 4.30 बजे विद्यालय बंद पाया गया। विद्यालय का भृत्य विद्यालय का ताला लगाकर जाने की तैयारी में था। निरीक्षण के समय भृत्य के अलावा कोई नहीं पाया गया।

 483 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *