रतलाम: पेयजल समस्या को लेकर ग्रामीणों ने दिया धरना, मिला लिखित आश्वासन-

  
Last Updated:  फ़रवरी 18, 2021 " 05:18 अपराह्न"

रतलाम| ग्रामीण क्षेत्रों में मुलभुत सुविधा पहुचाने के लिए शासन की करोड़ों की योजनाएं हैं लेकिन यह अलग बात है कि
ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, नाली, पानी जैसी मुलभुत सुविधा के लिए भी ग्रामीण तरस रहे हैं | लाखों करोड़ों ग्रामीण नदी तालाब कुओं का बगैर फिल्टर के पानी पर आश्रित है लेकिन गर्मी के मौसम की दस्तक के साथ यह श्रोत भी दम तोड़ जाते हैं जवाबदारों की बैपरवाही ग्रामीणों की मुश्किलें बड़ा देतीं हैं जिससे ग्रामीण पेयजल के लिए दूर दूर तक भटके हैं|
और आखीर में ग्रामीणों का आक्रोश जनप्रतिनिधियों पर निकलता है| कुछ ऐसा ही मामला जिले के रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र जनपद पंचायत रतलाम के ग्राम पंचायत बोदीना के कार्यालय में उस समय देखने को मिला जब पंचायत के गांव भैंसाडाबर के ग्रामीणों ने दिनांक 18 /02/2021 के 11.00 बजे ग्राम पंचायत बोदिना एवं भैसाडाबर की पेयजल व्यवस्था को लेकर भूख हड़ताल पर बैठ गयें। धरने पर बैठे हुये ग्रामीणों की मांग थी कि बार-बार पंचायत में सूचना करने एवं वरिष्ठ अधिकारियों को भी लगातार अवगत कराए जाने के बाद भी गांव की पेयजल की समस्या का निदान ही नहीं हो रहा है जिसके कारण ग्रामीणों को बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।। ग्रामीणों द्वारा किए गए अचानक इस तरह के व्यवहार से पंचायत में बहुत देर तक अफरा तफरी का माहौल रहा जिसके पश्चात वरिष्ठ जनों की समझाइश एवं सरपंच द्वारा 5 दिन में नल जल की व्यवस्था करने का आश्वासन लेटरपेड पर लिखित में दिया गया तब जाकर धरना प्रदर्शन समाप्त किया गया|

ग्राम पंचायत बोदिना द्वारा ग्रामीणों को दिया लिखित आश्वासन

 2,796 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *