MP: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा कार्यक्रम तय

  
Last Updated:  अक्टूबर 22, 2021 " 02:17 अपराह्न"

भोपाल। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का मध्यप्रदेश में भोपाल दौरा कार्यक्रम तय हो गया है। श्री मोदी दिनांक 15 नवंबर 2021 को भोपाल आएंगे। जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। प्रधानमंत्री इसी समारोह को संबोधित करेंगे।

पीएम श्री मोदी के प्रस्तावित दौरे के अनुसार वे करीब 2 घंटे भोपाल में रहेंगे। मंत्रालय के सूत्रों का अनुमान है कि इस कार्यक्रम में लगभग 400000 आदिवासी शामिल होंगे। पुनर्निमित हबीबगंज रेलवे स्टेशन का लोकार्पण भी प्रधानमंत्री की हाथों कराए जाने की कोशिश की जा रही है।

मंत्रालय सूत्रों ने बताया कि जनजातीय गौरव दिवस का कार्यक्रम भोपाल के जंबूरी मैदान में हाेगा। इसमें करीब डेढ़ लाख आदिवासियों के बैठने का इंतजाम किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 12 से 2 बजे तक रहेंगे। आयोजन की रूपरेखा को लेकर मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस सक्रिय हो गए हैं। मुख्यमंत्री से डिस्कशन के बाद मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रधानमंत्री कार्यालय को प्रस्तावित कार्यक्रम भेज दिया जाएगा।

 611 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *