Ratlam:गोपालजी का बड़ा मंदिर पर मनाई जाएगी देव दिवाली

  
Last Updated:  नवम्बर 22, 2023 " 06:41 अपराह्न"

रतलाम। श्री गोपालजी का बड़ा मंदिर पर देव उठनी एकादशी पर देव दिवाली मनाई जाएगी। महिला मण्डल द्वारा रंगोली सज्जा कर 1111 दीपक जलाकर आतिशबाजी कर प्रबोधिनी एकादशी मनाई जाएगी। सायं 4 बजे से 6 बजे तक रंगोली बनाई जाएगी। 6 बजे दीपक लगाए जाएंगे व 9 बजे रंगोली बनाने वाली बालिका व महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। गोपाल मंदिर गोपालजी के भक्त परिवार प्रत्येक घर से कम से कम 11 दीपक लाएंगे। उक्त कार्यक्रम में सभी भक्तगण भाग लेकर गोपालजी के दर्शन का लाभ लें। उक्त जानकारी न्यास अध्यक्ष मनोहर पोरवाल एवं सचिव महेश व्यास ने दी।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 591 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *