MP Election Result: एमपी में भाजपा को प्रचंड बहुमत, एमपी के मन में मोदी और मोदी के मन में एमपी- शिवराज

  
Last Updated:  दिसम्बर 3, 2023 " 05:05 अपराह्न"

MP Election Result : मध्य प्रदेश के रुझानों ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) को पूर्ण और रिकार्ड तोड़ बहुमत दिया है, कई जगहों पर जश्न मनाना भी शुरू कर दिया है, रुझानों में बीजेपी(BJP) को मिलती बंपर बढ़त पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का भी रिएक्शन आ गया है।

शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश के मन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं और नरेंद्र मोदी के मन में मध्य प्रदेश है, शिवराज का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभाओं और चुनाव प्रचार का ही ये नतीजा है कि बीजेपी को इस तरह की बढ़त मिलते दिख रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रचार-प्रसार के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहना योजना को भी इस बंपर एतिहासिक बढ़त के लिए जिम्मेदार बताया है, शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि लाड़ली बहना योजना ने अपना काम किया है, बीजेपी को रुझानों में 166 सीटों पर बढ़त मिली हुई है, ऐसे में सीएम शिवराज का कहना है कि चुनाव को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रणनीति बनाने का काम किया था और कार्यकर्ताओं ने भी बहुत मेहनत की है, जिसका नतीजा रुझानों में दिख रहा है, उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश (Madhya pradesh) की 230 विधानसभा सीटों पर 25 नवंबर को एक ही चरण में मतदान कराया गया था।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 646 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *