Jharkhand Result: मैया सम्मान योजना ने पलट दिया झारखंड का पूरा सियासी खेल, हेमंत सोरेन की एक चाल और BJP चारों खाने चित
Last Updated: नवम्बर 23, 2024 " 06:26 अपराह्न"
Jharkhand Election Result: मैया सम्मान योजना ने पलट दिया झारखंड का पूरा सियासी खेल, हेमंत सोरेन की एक चाल और BJP चारों खाने चित
Jharkhand Election Result: झारखंड में झामुमो (झारखंड मुक्ति मोर्चा) का झंडा फिर बुलंद हुआ है। झारखंड विधानसभा चुनाव में झामुमो यानी जेएमएम के नेतृत्व वाले महागठबंधन ने लगभग 50 सीटों पर बढ़त बनाकर बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है।
झारखंड में महागठबंधन और एनडीए के बीच मुकाबला रहा। झामुमो के नेतृत्व वाले महागठबंधन में कांग्रेस, राजद और सीपीआई (एमएल) शामिल है, जबकि एनडीए के तहत बीजेपी, आजसू, जदयू और एलजेपी ने मिलकर चुनाव लड़ा है।
झारखंड में पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को हुआ था, जिसमें 81 विधानसभा सीटों में से 43 सीटों पर मतदान हुआ था। दूसरे चरण में 38 विधानसभा सीटों के लिए 20 नवंबर को वोट डाले गए। शनिवार को झारखंड विधानसभा चुनाव की मतगणना हो रही है। हेमंत सोरेन, बाबूलाल मरांडी, सुदेश महतो, चंपई सोरेन जैसे तमाम दिग्गजों की किस्मत का फैसला हो रहा है।
झारखंड में JMM को अकेले 30 से अधिक सीटें
भारत के चुनाव आयोग के अनुसार, दोपहर 3 बजे तक रुझानों में झारखंड मुक्ति मोर्चा 34 सीटों पर, कांग्रेस 16 सीटों पर, आरजेडी 4 सीटों पर और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (लिबरेशन)- सीपीआई (एमएल) (एल) एक सीट जीत चुकी है, दूसरी पर आगे चल रही है। रुझानों के अनुसार, बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए ने 24 सीटों पर बढ़त बना ली है, जिसमें बीजेपी 21 सीटों पर, आजसू, जदयू और एलजेपी (आरवी) तीनों एक-एक सीट पर आगे हैं।
झारखंड में महिला वोटरों का दबदबा
वोटिंग के बाद निर्वाचन आयोग ने 21 नवंबर को बयान जारी करते हुए बताया था कि राज्य के दो चरणों में हुए चुनाव के दौरान कुल 67.74 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया. मतदान में राज्य के 1,76,81,007 लोगों ने हिस्सा लिया था. इनमें महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों की तुलना में 5 लाख 51 हजार 797 ज्यादा रही. निर्वाचन आयोग ने बताया था कि राज्य की 81 में 68 विधानसभा सीटें ऐसी थीं, जहां महिलाओं ने पुरुषों की तुलना में ज्यादा मतदान किया।
झारखंड में महिलाओं का मत, चुनावों में अहम भूमिका निभाता है, यही वजह है कि हेमंत सोरेन ने अपने कार्यकाल के दौरान इस योजना को राज्य में शुरू किया था। इस योजना की शुरुआत झारखंड में 23 सितंबर, 2023 को हुई थी, इस योजना के जरिए 21 से 50 साल की महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है. यानी सालभर में कुल 12,000 रुपए, हर महीने 15 तारीख को लाभार्थियों के खातों में पैसा आ जाता है।
हालांकि, खेल तब बदला जब चुनाव से ठीक पहले हेमंत सोरेन की सरकार ने इस योजना के तहत मिलने वाली राशि को 1000 से बढ़ाकर 2500 रुपए कर दिया, माना जा रहा है कि इस घोषणा के बाद महिलाओं का झुकाव हेमंत सोरेन सरकार की ओर बढ़ गया। सबसे बड़ी बात कि झारखंड हाईकोर्ट ने कुछ दिनों पहले ही मैया सम्मान योजना को लेकर एक बड़ा फैसला सुनाया था. इस फैसले में कोर्ट ने उन याचिकाओं को खारिज कर दिया था, जिसमें इस योजना पर बैन लगाने की बात की गई थी।
झारखंड में महिला वोटरों का दबदबा
वोटिंग के बाद निर्वाचन आयोग ने 21 नवंबर को बयान जारी करते हुए बताया था कि राज्य के दो चरणों में हुए चुनाव के दौरान कुल 67.74 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया. मतदान में राज्य के 1,76,81,007 लोगों ने हिस्सा लिया था. इनमें महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों की तुलना में 5 लाख 51 हजार 797 ज्यादा रही. निर्वाचन आयोग ने बताया था कि राज्य की 81 में 68 विधानसभा सीटें ऐसी थीं, जहां महिलाओं ने पुरुषों की तुलना में ज्यादा मतदान किया।