Ratlam: श्री काश्यप के नेतृत्व में होगा जिले का चौतरफा विकास – जिलाध्यक्ष श्री लुनेरा

  
Last Updated:  दिसम्बर 25, 2023 " 06:05 अपराह्न"

कैबिनेट मंत्री बनाने पर शीर्ष नेतृत्व को किया धन्यवाद ज्ञापित


रतलाम।
 भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने मध्यप्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर रतलाम शहर विधायक चेतन्य काश्यप को जिले के समस्त कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने विश्वास जताया कि श्री काश्यप के नेतृत्व में रतलाम शहर ही नहीं अपितु पूरे जिले का चौतरफा विकास होगा और इससे क्षेत्र को नई ऊंचाइयां प्राप्त होगी।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री लुनेरा ने रतलाम जिले से विधायक श्री काश्यप को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा को जिले के समस्त कार्यकर्ताओं की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश मंत्री मण्डल में रतलाम को करीब डेढ़ दशक बाद स्थान मिला है। इससे भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह व्याप्त है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यों को लगातार क्रियान्वित कर रही है। मंत्रिमंडल गठन के बाद सभी क्षेत्रों में अब सरकार की योजनाएं तेज गति से क्रियान्वित होगी।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 523 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *