जावरा एसडीएम को जिला मुख्यालय अटैच किया, ग्रामीणों से अभद्रता का कृत्य, दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय:- cm डॉ. यादव

  
Last Updated:  फ़रवरी 7, 2024 " 01:22 अपराह्न"

CM Dr Mohan Yadav

रतलाम। जावरा एसडीएम द्वारा ग्रामीणों से अभद्रता करने के मामला मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Dr Mohan Yadav) के संज्ञान में आने के बाद सीएम के निर्देश पर जावरा एसडीएम को जिला मुख्यालय अटैच कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री ने जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें Cm ने कहा की रतलाम जिले के जावरा एसडीएम द्वारा ग्रामीणों से अभद्रता का कृत्य, दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। मेरे निर्देश पर एसडीएम को जिला मुख्यालय अटैच कर दिया गया है।
सुशासन हमारा मूल मंत्र हैं, मध्यप्रदेश में नागरिकों से इस तरह का अशोभनीय व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कलेक्टर ने आज रतलाम शहर में पटाखा गोदाम तथा गैस एजेंसी गोदाम का निरीक्षण किया

कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार ने बुधवार को रतलाम शहर में पटाखा गोदाम तथा गैस एजेंसी गोदाम का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने सुरक्षा मानको के आधार पर निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश शहर एसडीएम तथा संचालको को दिए।

पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, एसडीएम संजीव पांडे भी साथ रहे।

 868 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *