Ratlam:सीएम राइज शा. माॅडल उ. मा. वि. सैलाना में नवीन विशेष शिक्षा सत्र में प्रवेशोत्सव का आयोजन
Last Updated: अप्रैल 2, 2024 " 03:50 अपराह्न"
100 प्रतिशत मतदान के संकल्प के साथ नवीन शिक्षा सत्र का आगाज़
रतलाम। लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए बिना किसी प्रलोभन के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और जाति ,धर्म के भेदभाव से परे 100 प्रतिशत मतदान करने एवं मतदान करने हेतु प्रेरित करने की विद्यार्थियों ,पालकों और शिक्षकों के द्वारा शपथ लेते हुए सीएम राइज शा. माॅडल उ. मा. वि. सैलाना में नवीन विशेष शिक्षा सत्र का आगाज़ हुआ। विद्यालय के प्राचार्य गिरीश सारस्वत, नीता बैरागी, वैभव दुबे, अशोक सिंह गौर, विद्यालय की छात्रा और मतदान जागरूकता कार्यक्रम की स्वीप गतिविधियों की प्रभारी श्वेता नागर द्वारा 100% मतदान की शपथ दिलवाई गयी।
इसके साथ ही नवीन विशेष शिक्षा सत्र में विद्यालय में प्रवेशोत्सव मनाते हुए शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों का पुष्प वर्षा एवं तिलक निकालकर अभिनंदन किया गया | विद्यालय के शिक्षकों द्वारा रांगोली सजाई गयी और विद्यार्थियों के लिए सेल्फी पॉइंट भी तैयार किया गया ताकि नव प्रवेशित विद्यार्थी स्वयं को विद्यालय के वातावरण में सहज महसूस कर सके | विद्यालय के प्राचार्य द्वारा विद्यार्थियों के लिए प्रारंभ नवीन विशेष शिक्षा सत्र का परिचय दिया गया | और इस विशेष नवीन शिक्षा सत्र में कक्षाओं में होने वाली रचनात्मक गतिविधियों की जानकारी भी दी गयी | विद्यालय के शिक्षक , किरण देदरा, निशा सिसौदिया, पद्मिनी डोडियार, शिखा शुक्ला, दिग्विजय सिंह ,जुझार सिंह राठौर, ऋषिकांत देवडा, रेव सिंह वसुनिया, एल एन प्रजापत, अमित वर्मा, योगेश परमार, महेश वर्मा, रवि जोनवेल, कमलेश पाटीदार,कैलाश मकवाना , सुरेश चंद्र बानिया , एवं ज्योति लोहार का सराहनीय सहयोग रहा |