Ratlam:धामनोद में भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण की भेंट चढ़ा 66 लाख रुपए की लागत की पुलिया और नाला निर्माण

  
Last Updated:  अगस्त 7, 2024 " 08:57 अपराह्न"

रतलाम/धामनोद। सरकार द्वारा नगरीय निकाय क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए योजनाएं बनाकर भारी-भरकम बजट दिया जा रहा है। जिससे नागरिक सुविधाएं निर्बाध रूप से संचालित हो सके लेकिन निर्माण कार्य करने वाले ठेकेदार, संबंधित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों की मिली भगत से निर्माण कार्य में अनियमितताएं होने से शासन की मंशा अनुसार नागरिकों को समय पर निर्बाध उपयुक्त सुविधाएं से वंचित होना पड़ रहा है।

कुछ एसा ही मामला रतलाम जिले में धामनोद नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 12 में देखने को मिल रहा है, जहां लगभग 66 लाख रुपए की लागत राशि से नाला और पुलिया का निर्माण कार्य सांवरिया इंटरप्राइजेज द्वारा किया जाना है उक्त निर्माण का कार्य पिछले दो वर्षों से भारी अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के बीच चल रहा है। लाखों रुपए की लागत राशि से निर्माण होने वाले पुलिया और नाला का कार्य अधुरा पड़ा हुआ है जिससे हजारों नागरिकों को आवागमन में परेशानी से जुझना पड़ता है।

भ्रष्टाचार का नाला उफान पर-

सांवरिया इंटरप्राइजेज द्वारा दो वर्षों से नाला निर्माण कार्य किया जा रहा है नाला निर्माण कार्य इन दो वर्षों में 50 प्रतिशत भी कार्य पूर्ण नहीं किया गया है, वहीं जो आधा अधुरा निर्माण कार्य किया गया है उसमें भी भारी अनियमितताएं बरती गई है जो निर्माण हुआ है उसमें भी जगह-जगह पर भ्रष्टाचार की परतें खुलती जा कर निर्माण ढह रहा है। वहीं संबंधित अधिकारी एवं वार्ता वातानुकूलन कमरे में आरामदायक कुर्सी पर सफेद तौलिया डालकर बेठे जनप्रतिनिधि यह सब देखकर भी अंजान बनकर भ्रष्टाचार के नाले में गोता लगा रहे?

अनियमितताओं का पुलिया निर्माण, बारिश में खड़ी हुई परेशानी-

भ्रष्टाचार और अनियमितताओं का पुलिया निर्माण बारिश में लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है, जहां पुलिया निर्माण बेतरतीब ढंग से किया गया है जहां आवागमन करते नागरिक अधूरे निर्माण के कारण दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।
ठेकेदार द्वारा अधूरे निर्माण पर संकेत नहीं लगाएं जाने से भी दुर्घटना संभावित हो रहीं हैं।
लेकिन संबंधित खुलीं आंखों से रहे हैं, अब देखना यह है की जवाबदार कब कुंभकर्णी नींद से जागते हैं।

 887 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *