Ratlam: ग्राम पंचायत अंबोदिया और राजपुर के सचिव निलंबित

  
Last Updated:  सितम्बर 24, 2024 " 08:05 अपराह्न"

रतलाम। जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रृंगार श्रीवास्तव द्वारा जिले की ग्राम पंचायत अंबोदिया के सचिव जगदीश गुजराती को निलंबित कर दिया गया है।

आदेश में कहा गया है कि श्री गुजराती लगातार कार्यालय से अनुपस्थित रहते हैं कार्य प्रणाली में सुधार नहीं लाया जा रहा है। सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण में रुचि नहीं ली जा रही है। अतः पदीय कर्तव्यों का निर्वहन नहीं करने, कार्य में लापरवाही के कारण ग्राम पंचायत सचिव को निलंबित किया गया है।

राजपुर ग्राम पंचायत सचिव निलंबित-

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री श्रीवास्तव ने जिले की ग्राम पंचायत राजपुरा के सचिव निर्भय सिंह भाटी को निलंबित कर दिया है। कर्तव्यों का निर्वहन नहीं करने, कर्तव्य से लगातार अनुपस्थित रहने तथा कार्य के प्रति लापरवाही के कारण सचिव को निलंबित किया गया है।

 651 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *