Ratlam: मंत्री श्री काश्यप के मुख्य आतिथ्य में वैदिक मंत्रोच्चारों के बीच पुलिस लाइन में हुआ शस्त्र-पूजन

  
Last Updated:  अक्टूबर 12, 2024 " 05:35 अपराह्न"

महापौर श्री पटेल,श्री प्रदीप उपाध्याय,कलेक्टर व एसपी ने भी किया शस्त्र -पूजन

रतलाम। भारतीय संस्कृति के अनुसार परंपरा के अनुरूप दशहरा पर्व पर रतलाम में उत्साह, उमंग व धूमधाम के साथ शस्त्रों की पूजा की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य काश्यप की उपस्थिति में जिले का मुख्य शस्त्र-पूजन कार्यक्रम स्थानीय पुलिस लाइन में आयोजित हुआ। महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, प्रवीण सोनी,कलेक्टर राजेश बाथम,पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, अपर कलेक्टर डॉ शालिनी श्रीवास्तव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, विप्लव जैन, बजरंग पुरोहित, सुनील सारस्वत, कन्हैयालाल मौर्या, मनोहर पोरवाल, जयवंत कोठारी, निमिष व्यास, राजेश रांका भी इस शस्त्र-पूजन में शामिल हुए।

बुराई पर अच्छाई की जीत के महापर्व विजय दशमी पर पुलिस लाइन में आयोजित हुए कार्यक्रम में मंत्री चैतन्य काश्यप (Chetanya Kasyap) जिला भाजपा अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय सहित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने भारतीय संस्कृति के विधि-विधानों के अनुसार वैदिक मंत्रोच्चारों के बीच पवित्र यज्ञ में आहुतियाँ देकर शस्त्र पूजन किया। इसके बाद मंगल आरती की गईं।
ज्ञात हो कि इस वर्ष मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की पहल पर प्रदेश में दशहरा पर्व सरकार और समाज मिलकर धूमधाम के साथ मना रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार मंत्री चैतन्य काश्यप की मौजूदगी में इस साल दशहरा पर्व पर रतलाम पुलिस लाइन में शस्त्र-पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

पुलिस थाना सैलाना में शस्त्र पूजन किया गया

पुलिस थाना सैलाना में शस्त्र पूजन सम्पन्न

सैलाना दशहरा,विजयादशमी के पावन पर्व पर पुलिस थाना परिसर सैलाना में परंपरागत शस्त्र पूजन एवं वाहन पूजन की गई। शस्त्र पूजन एवं वाहन पूजन में Sdop नीलम बघेल, थाना प्रभारी पृथ्वी सिंह खलाटे एसआई शीना खान, प्र.आर. अनिल मास्कोले, आर. मुकेश मेघवाल, आर सतीश परमार, आर फकीर चंद सोलंकी, आर दिनेश पाटीदार आदि उपस्थित थे।

 481 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *