Ratlam: जनपद पंचायत सैलाना ने स्‍वामित्‍व योजना के लाभार्थियों को सम्प‍त्ति कार्ड किया वितरण

  
Last Updated:  जनवरी 19, 2025 " 07:34 अपराह्न"

Sunilsingh parihar रतलाम/ सैलाना। स्‍वामित्‍व योजना देश व प्रदेश के गांवों को विकास का मजबूत केंद्र बनाएगी। सरकार ग्राम स्‍वराज को मूर्तरूप देने का प्रयास कर रही है। देश में लैण्‍ड रिकार्ड का डिजीटीकरण किया जा रहा है।
अबतक 23 करोड़ से अधिक भू-आधार जारी किए गऐ हैं। भूमि के 98 प्रतिशत डीजीटल नक्‍शे उपलब्‍ध है।
यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को स्‍वामित्‍व योजना के तहत आयोजित केंद्रीय कार्यक्रम को वर्चुअली सम्‍बोधित करते हुए कही।


इस कार्यक्रम का राज्‍य, जिला स्‍तर, उपखण्‍ड व पंचायत स्‍तर पर भी सीधा प्रसारण किया गया।
कार्यक्रम में एसडीएम मनीष जैन, तहसीलदार कैलाश कन्नौज,जनपद सीईओ गोवर्धन लाल मालवीय, जनपद अध्यक्ष कैलाश बाई चारेल,भीलो की खेडी सरपंच हेमंत डामोर ने स्‍वामित्‍व योजना के लाभार्थियों को सम्प‍त्ति कार्ड वितरित किए।
कार्यक्रम में अतिथियों ने प्रतीक स्‍वरूप स्‍वामित्‍व योजना के 12 लाभार्थियों को अधिकार अभिलेख (सम्‍पत्ति कार्ड) वितरित किए।
जनपद अध्यक्ष कैलाश बाई चारेल ने अपने उदबोधन में स्‍वामित्‍व योजना के सफल क्रियान्‍वयन पर उपस्थितजनों और लाभार्थियों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पटवारी संगीता तिवारी, सचिव चतर सिंह खराड़ी सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्‍य नागरिके उपस्थित थे।

 613 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *