सात्तरुंडा, ताल जावरा एवं सरवन की मिष्ठान दुकानों से नमूने जांच के लिए भेजे गए

  
Last Updated:  अक्टूबर 16, 2025 " 06:22 अपराह्न"

Ratlam: सात्तरुंडा, ताल जावरा एवं सरवन की मिष्ठान दुकानों से नमूने जांच के लिए भेजे गए

Ratlam: आगामी त्यौहारों को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा मिलावट के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेश कुमार गुप्ता द्वारा सात्तरुंडा स्थित बीकानेर स्वीट्स से दो नमूने केसर बर्फी एवं चमचम के नमूने एवं रतलाम स्थित जैन मिठाई वाला फव्वारा चौक का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकानों पर अस्वच्छकार परिस्थितियों में मिठाइयों का निर्माण होते पाया गया। फर्म से तीन नमूने मावा नमकीन सेव एवं प्रीमियम नमकीन सेव के नमूने जांच हेतु संग्रहित किए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश जमरा द्वारा ताल में कार्यवाही करते हुए आलोट नाका स्थित चारभुजा नमकीन सेंटर से सेव और बेसन, सरदार पटेल मार्ग स्थित शर्मा नमकीन भंडार से मिठाई, पटवारी गली स्थित नाकोडा नमकीन से सेव, बेसन और मटर आटा के नमूने लिए गए।

Ad

जावरा स्थित श्री श्री जोधपुर मिष्ठान भंडार का निरीक्षण किया गया। मौके पर मलाई कतली का नमूना खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत लिया गया। इसी प्रकार ग्राम सरवन तह सैलाना में श्रीमती प्रीति मंडोरिया द्वारा निरीक्षण कर 3 नमूने लिए गए। गणेश किराना सदर बाजार सरवन से मोरवी भोग बेसन, माधव किराना एंड दूध डेयरी से घी का नमूना, तापड़िया किराना से कीर्ति रिफाइंड सोयाबीन ऑयल के नमूने जांच हेतु लिए गए। जांच रिपोर्ट आने के पश्चात आगामी कार्रवाई की जाएगी।

सभी नमूने राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए जहां से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

 429 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *