Ratlam:सैलाना में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया

  
Last Updated:  जनवरी 26, 2025 " 05:32 अपराह्न"

Sunilsingh parihar. . रतलाम/सैलाना। गणतंत्र दिवस पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है।
सैलाना क्षेत्र में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जा कर अवसर पर विभिन्न शासकीय और निजी संस्थानों में तिरंगा फहराया गया।

विधायक कार्यालय पर विधायक प्रतिनिधि बिक्रम सिंह चारेल ने झण्डा वंदन किया।

नगर के बस स्टैंड स्थित विधायक कार्यालय पर विधायक प्रतिनिधि बिक्रम सिंह चारेल ने झण्डा वंदन किया।
नगर परिषद सैलाना परिसर में नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला लक्की ने तिरंगा फहराया।
बस स्टैंड चौराहे पर भाजपा और कांग्रेस के द्वारा भी झण्डा फहराया गया।

गणतंत्र दिवस पर परंपरा अनुसार सुबह प्रभात फेरी निकली गई, जिसमें सैलाना के विभिन्न स्कूलों के बचे जनप्रतिनिधि नागरिक, कर्मचारी अधिकारी शामिल हुए जो देश भक्ति के नारे बड़े जोश में लगाएं ,
सैलाना के स्कूली बच्चों की प्रभात फेरी सैलाना के सीएम राइस हाई स्कूल मैदान में पहुंची जहां मुख्य समारोह में जनपद अध्यक्ष द्वारा झंडा फहराया गया। sdm मनीष जैन द्वारा मुख्यमंत्री के संदेश का वचन किया गया। हाई स्कूल मैदान में कई स्कूलों के बच्चों ने देश भक्ति गीतों पर रंगारंग प्रस्तुति दी।

SDM मनीष जैन और SDOP नीलम बघेल सम्मानित हुए- सैलाना के हाई स्कूल मैदान में जब स्कूली बच्चों की प्रस्तुति चल रही थी तभी माइक पर सैलाना अनुभाग के SDM मनीष जैन और SDOP नीलम बघेल के रतलाम में सम्मानित किए जाने की घोषणा हुई जिस पर उपस्थित बच्चों गणमान्य नागरिकों की तालियां की गड़गड़ाहट से पूरा माहौल गूंज उठा।
सैलाना के पुलिस थाना टीआई पृथ्वी सिंह खलाटे , कृषि उपज मंडी में सचिव आर वसुनिया, जल संसाधन विभाग में sdo सत्यनारायण यादव, सहित अन्य शासकीय विभागों में संस्था प्रमुख द्वारा राष्ट्रध्वज फहराया गया।

जलसंसाधन उपसंभाग कार्यालय पर झंडावंदन किया गया

 579 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *