रतलाम/ 14 अगस्त को बाजना में आयोजित होगा मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान

  
Last Updated:  अगस्त 10, 2026 " 02:15 अपराह्न"

Ratlam: जन विश्वास के पश्चात बाजना जनपद पंचायत सभागार में होगी विशेष जिला स्तरीय बैठक

बैठक में स्वास्थ्य, राजस्व, समग्र, आधार, आयुष्मान के मामले का होगा निराकरण

रतलाम,10 अगस्त (स्पष्ट खबर)।कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सोमवार को आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में सभी जिला अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आगामी 14 अगस्त, शुक्रवार को बाजना में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का आयोजन किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत जनसंवाद, जनसुनवाई एवं उद्यम संवाद आयोजित कर आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।

Ad

कलेक्टर अजय कटेसरिया ने कहा कि प्रारंभिक समीक्षा में बाजना क्षेत्र से कुछ विशेष प्रकार की समस्याएं एवं शिकायतें सामने आई हैं। इन्हें ध्यान में रखते हुए जन-विश्वास अभियान के पश्चात जनपद पंचायत बाजना के सभागार में विशेष जिला स्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्यवाही करेंगे।

Ad

उन्होंने बताया कि विशेष बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं, महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण, समग्र आईडी निर्माण एवं सुधार, आधार पंजीयन एवं आधार में नाम सहित अन्य संशोधन, आयुष्मान कार्ड निर्माण तथा राजस्व प्रकरणों के निराकरण पर विशेष रूप से कार्य किया जाएगा। सभी संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने तथा पात्र हितग्राहियों को अधिक से अधिक लाभान्वित करने के निर्देश दिए गए हैं।

कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का उद्देश्य आमजन को शासन की सेवाएं उनके निकट उपलब्ध कराना तथा समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अभियान को सफल बनाएं तथा शिविर में प्राप्त प्रत्येक आवेदन पर गंभीरता से कार्यवाही करें।

बैठक में सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन, अपर कलेक्टर बृजेंद्र रावत, नगर निगम आयुक्त अनिल भाना सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 85 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *