दिवंगत थाना प्रभारी श्री दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

  
Last Updated:  नवम्बर 2, 2026 " 03:34 अपराह्न"

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खातेगांव में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना की जांच के निर्देश दिए,
थाना प्रभारी श्री पुरी की धर्मपत्नी को अनुकंपा नियुक्ति, परिवार को मिलेगी एक करोड़ की आर्थिक सहायता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने थाना प्रभारी श्री दिलीप पुरी के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया

श्री दिलीप पुरी

भोपाल (स्पष्ट खबर)।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने देवास जिले के खातेगांव (Khategaon in Dewas district) में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में कर्तव्य निर्वहन करते हुए थाना प्रभारी श्री दिलीप पुरी के असामयिक निधन पर गहन दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शोकाकुल परिजन के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत थाना प्रभारी श्री पुरी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि इस कठिन समय में राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घटना की विस्तृत जांच के लिए विशेष पुलिस महानिदेशक उपेंद्र जैन को तत्काल घटनास्थल पर रवाना किया है। उन्होंने इस मामले में निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वीर बलिदानी श्री पुरी की धर्मपत्नी को सब इंस्पेक्टर के पद पर अनुकंपा नियुक्ति और परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की है।

 76 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *