पुलिस चौकी धामनोद ने गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया

  
Last Updated:  जनवरी 7, 2020 " 04:14 अपराह्न"

प्रशिक्षु पुलिस चौकी प्रभारी व स्टाफ़ को रोड़ गस्त में मिली सफलता

रतलाम/धामनोद, 07 जनवरी 2020 (स्पष्ट खबर)। एसपी गौरव तिवारी के निर्देशन में चल रही पुलिस की रोड़ गस्त में रतलाम जिले के पुलिस थाना सैलाना की पुलिस चौकी धामनोद को मादक पदार्थ पकडने में सफलता हाथ लगी हैं।
पुलिस चौकी धामनोद से मिली जानकारी अनुसार सुरेखा कुशवाह प्रशिक्षु पुलिस चौकी धामनोद को 06 जनवरी रात्रि को रोड़ गस्त के दौरान मुखबिर से सुचना पर
प्रशिक्षु पुलिस चौकी धामनोद प्रभारी सुरेखा कुशवाह , ने अपने पुलिस स्टाफ़ आरक्षक अनिल सोलंकी, रमाकांत सिंह, मनोहर नागदा, को साथ लेकर सैलाना रोड़ पर गस्त के दौरान साईं मंदिर के निचे एक रेस्टोरेंट के पास रामचंद्र पाटीदार निवासी धामनोद की तलाशी ली जिस पर बताया गया है की रामचंद्र पाटीदार के पास से 600 ग्राम गांजा बरामद हुआ है।
वही पुलिस ने आरोपित को 07 जनवरी को न्यायालय में पेश कर एक दिन का रिमांड लिया हैं।

धामनोद पुलिस चौकी पर यह पहला मोका है जब महिला पुलिस, पुलिस चौकी की प्रभारी है
वहीं नवागत पुलिस चौकी धामनोद प्रभारी सुरेखा कुशवाह ने धामनोद पुलिस चौकी का प्रभार लिए अभी चार दिन हीं हुए हैं और मादक पदार्थ की रोक थाम में बड़ी सफलता पाई हैं।

 8,456 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *