मकान तोड़ने का नोटिस मिलते ही तनाव में आए कांग्रेस नेता, हार्ट अटैक से मौत

  
Last Updated:  जनवरी 8, 2020 " 04:13 पूर्वाह्न"

इंदौर ( स्पष्ट खबर)। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में एक कांग्रेस नेता की हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है नगर निगम ने उनका मकान तोड़ने का मोटिस दिया था। जिससे उन्हें काफी गहरा सदमा लगा। जब वह अपना मकान खाली कर रहे थे, तभी उन्हें अचानक तनाव के कारण अटैक आ गया। उन्हें तत्काल अस्पताल भेजा गया लेकिन डॉ ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दरअसल, प्रदेश में लगातार भू माफियाओं पर कार्रवाई हो रही है। अवैध कब्जाधारियों के मकान, बिल्डिंग अन्य निर्माण को गिराया जा रहा है। इसी कड़ी में इंदौर के कांग्रेस नेता सुबोध शुक्ला का छोटा बांगड़दा स्थित मकान ग्रीन बेल्ट की जमीन पर बना हुआ है। इसे तोडऩे के लिए नगर निगम ने नोटिस जारी किया था। मंगलवार को वे मकान से सामान खाली करवा रहे थे तभी अचानक सीने में तेज दर्द के साथ हार्ट अटैक आ गया। अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई।

निगम ने दो दिन पहले ही उनके होटल को तोडऩे की कार्रवाई भी थी।
गौरतलब है कि सुबोध शुक्ला विधायक विशाल पटेल के खास समर्थक माने जाते थे। एमआईसी सदस्य अश्विनी शुक्ला के खिलाफ वे चुनाव लड़ चुके हैं। भाजपा के पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता के खिलाफ वे क्षेत्र में मुखर रहने वाले नेता थे। उनकी मृत्यु से कांग्रेस के कई नेता स्तब्ध है। कार्रवाई को लेकर उनमें खासी नाराजगी देखी जा रही है।

 1,396 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *