रतलाम की सड़कों पर हाथों में तिरंगा लिए निकले जनसैलाब, ने सीएए का समर्थन किया

  
Last Updated:  जनवरी 8, 2020 " 01:58 अपराह्न"

रतलाम, 08 जनवरी 2020 (स्पष्ट खबर)। बुधवार 08 जनवरी को रतलाम शहर में हजारों लोग हाथों में तिरंगा ध्वज व तख्तियां लिए निकले। नागरिकता संशोधन कानून सीएए के समर्थन में शहर की सड़कों पर जनसैलाब उमडा।
तीन सौ फीट लम्बे तिरंगे को हाथों में लेकर पच्चीस हजार से अधिक नागरिकों ने शहर के मुख्य मार्गों से मौन जुलूस निकाला। जुलूस के मद्देनजर शहर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।
नागरिकता संसोधन कानून सीएए की समर्थन रैली दोपहर को कालेज रोड से प्रारंभ हुई।
जहाँ रैली में शामिल होने के लिए जिले के ग्राम-नगर सहीत पूरे जिले से बडी संख्या में लोग रतलाम पंहुचे थे,
सीएए की समर्थन रैली को जिले के विभिन्न संगठनो ,समाजों ने अपना समर्थन दिया तथा रैली को लेकर बैठके भी हुई थी ।
रैली में जिले के तीनों भाजपा विधायक चैतन्य काश्यप,डॉ.राजेन्द्र पाण्डेय एंव दिलीप मकवाना समेत भाजपा के अनेक नेताओं के अलावा भारी संख्या में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी शामिल थे।
जनसैलाब की ऐतिहासिक मोन रैली कालेज रोड से प्रारंभ होकर लोकेन्द्र टाकीज,शहर सराय,रानी जी का मन्दिर,धानमंडी, से होते हुए चौमुखीपुल,घास बाजार,माणक चौक, डालूमोदी बाजार होकर पैलेस रोड, नगर निगम तिराहे पर रैली का समापन हुआ।

 2,048 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *