दिव्यांग बोले शासन की योजनाओं की जानकारी नहीं मिलती है
Last Updated: फ़रवरी 23, 2020 " 04:08 अपराह्न"
रतलाम/धामनोद(स्पष्ट खबर)
दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शासन द्वारा चाहे जितनी भी कल्याणकारी योजनाएं संचालित होती हो लेकिन उनका धरातल पर प्रभाव दिखता नहीं है, दिव्यांग अब मंच से कहते हैं कि हां शासन की योजनाओं की जानकारी का हमें पता तक नहीं चलता है।
रविवार 23 फरवरी को मध्यप्रदेश विकलांग मंच शाखा-रतलाम की जिला बैठक धामनोद सम्पन्न हुई।
धामनोद में नगर धामनोद की विकलांग कमेटी का अठन भी किया गया।
बैठक में मध्यप्रदेश विकलांग मंच रतलाम के जिला अध्यक्ष राजेश परमार एवंम कु. किरण पाटीदार ने दिव्यांगों को सासन की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई वहीं दिव्यांगों ने बताया कि यहा पर कई दिव्यांगों के डिजिटल मेडिकल सर्टिफिकेट नहीं बने हैं ,
एवं शासन द्वारा निकाले जाने वाली किसी भी योजना की जानकारी तक पता नहीं चलता है।
धामनोद में मध्यप्रदेश विकलांग मंच कमिटी का गठन किया
धामनोद में नगर धामनोद की मध्यप्रदेश विकलांग मंच कमिटी का गठन किया गया जिसमें भैरूलाल विश्वकर्मा नगर अध्यक्ष, सत्यनारायण पाटीदार उपाध्यक्ष, विजय सिंह पाटीदार सचिव, संजय चंद्रावत सह सचिव, एंव महेश पाटीदार, तेजु पाटीदार को सदस्य नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजेश परमार, महासचिव कु. किरण पाटीदार, ईश्वरलाल वर्मा, लोकेश वाघमारे, किरण रावत, शंभुलाल चौधरी, नियाज मोहम्मद मंसूरी, मनिष शर्मा, समरथ चौहान, पप्पू मेवाड़ा , हरिश सोनी, श्यामलाल भाटी, भरतलाल , दशरथ, मुकेश पुरी, जीवन सोनी आदि उपस्थित थे।