सैलाना: बुधवार से मंडी में खरीदी बिक्री शुरू होगी :आयुक्त संचालक मंडी बोर्ड उज्जैन
Last Updated: जून 23, 2020 " 07:24 अपराह्न"
रतलाम/सैलाना: 23 जून 2020(स्पष्ट खबर) सोमवार को सैलाना कृषि उपज मंडी में हम्माली के भुगतान को लेकर बवाल के बाद से मंडी में बंद उपज खरीदी बिक्री का कार्य बुधवार से पुनः शुरू होगा, हम्माली एवं तूलावटी का भुगतान व्यापारी हीं करें, किसानों, व्यापारीयों, में आपसी सहमति बनने पर मंडी में निलामी शुरू होगी सयुक्त संचालक मंडी बोर्ड उज्जैन ने बुधवार से मंडी शुरू करने की बात कहीं| मंडी में अपनी उपज बेचने आने वाले किसानों को हम्माली तुलावटी का भुगतान करना पड़ता था लेकिन शासन ने किसानों के हित में आदेश निकाला की अब यह भुगतान व्यापारी हीं करेंगे जिस पर कृषि उपज मंडी सैलाना के व्यापारीयों ने सोमवार को आपत्ति लेकिन खरीदी बंद कर दी थी , जिससे आक्रोशित किसानों द्वारा सड़क पर उतर कर चक्काजाम भी कर दिया था पुलिस ने बा मुश्किल मंडी का गेट खुलवा कर सड़क से किसानों के वाहन हटाये थे , सोमवार को भी व्यापारीयों किसानों एवं तुलावटीयों से स्थानीय प्रशासन ने हल निकालने के लिए चर्चा की थी लेकिन प्रयास असफल रहे थे मंगलवार दिन में भी व्यापारीयों की बैठक लेकर मंडी प्रशासन ने चर्चा की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ, मंगलवार शाम को सैलाना पहुंचे डॉ एस. बी सिंह आयुक्त संचालक मंडी बोर्ड उज्जैन ने सैलाना में व्यापारीयों से बैठक में चर्चा की जिस पर बुधवार से मंडी में खरीदी शुरू होगी |