नगर परिषद सीएमओ ने अपने पिटारे से आबादी क्षेत्र में 08 बीघा शासकीय भूमि निकाली-

  
Last Updated:  जून 5, 2020 " 04:42 पूर्वाह्न"

धामनोद:05 जून 2020(स्पष्ट खबर)| धामनोद नगर के आबादी क्षेत्र एवं आबादी क्षेत्रों से लगती हुई शासकीय भूमि को तरसती नगर परिषद के लिए सीएमओ ने अपने पिटारे से आबादी क्षेत्र के बिचोबिच निकाली करीब 08
बीघा से अधिक खाली भूमि|
धामनोद नगर में जब भी किसी शासकीय भवन निर्माण की रुप रेखा बनती है तो उपयुक्त भूमि मिलना मुश्किल हो जाता हैं लेकिन अगर इमानदारी से पडताल की जाए तो धामनोद नगर में शासकीय भूमि की कोई कमी नहीं है भू माफियाओं से लेकर आमलोगों ने भी बडे़ क्षेत्रों में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण किया हुआ है परंतु जवाबदार अतिक्रमणकर्ताओं के आगे बे बस नजर आते हैं,
नगर में अतिक्रमणकर्ताओं को जनप्रतिनिधियों का भी सरक्षण प्राप्त हो रहा है इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता हैं
नगर में ज्यादा तोर पर नेताओं , जनप्रतिनिधियों एवं इनके करीबी लोगों के ही अतिक्रमण हैं
नगर परिषद सीएमओ ने जिस आबादी क्षेत्र में 08 बीघा से अधिक शासकीय भूमि निकाली है अगर इस क्षेत्र में इमानदारी से अतिक्रमण हटाया जाए तो दो आम रस्तों के अलावा शासकीय भूमि 08 बीघा से बढकर 16 बीघा निकल सकती हैं|

नगर में आबादी क्षेत्र के बीचोंबीच निकलीं बहुउपयोगी शासकीय भूमि-

नगर के वार्ड क्रमांक 12 दीनदयाल नगर क्षेत्र में एक घुमावदार पूराने नाले के पास करीब 08 बीघा खाली भूमि अनुपयोगी होकर लोग अवैद्य कब्जा करते जा रहे थे ,
घुमावदार नाले के कारण बारिश के मोसम में पूर का पानी पूरे क्षेत्र में फैलता था जिस कारण दीनदयाल नगर एवं इस क्षेत्र में शासकीय विधालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्र पर भी आवागमन बाधित हो ने की समस्याएं रहीं हैं
अब इस नाले को नगर परिषद सीएमओ लक्ष्मीकांत शर्मा द्वारा जेसीबी मशीन से सीधा करवाने से बारिश के पानी की पूरे क्षेत्र में फैलने की संभावना कम हीं है
तो वहीं नगर परिषद को आबादी क्षेत्र में बहुपयोगी करोड़ों की शासकीय भूमि भी मिली है
लेकिन इस बात से भी इंकार नहीं कर सकते हैं की नाले के पास अभी भी कई लोगों ने अपने अवैध कब्जे किए हुए हैं
4 जून की रात 8:00 बजे तक उक्त नाले को सीधा एवं सफाई करने का कार्य जेसीबी मशीन द्वारा पूरा किया गया है
जहाँ बड़ी संख्या में लोगों ने नाले पर अतिक्रमण आज भी किया हुआ है
नगर परिषद सीएमओ लक्ष्मीकांत शर्मा ने नगर के भविष्य के लिए जो अपने पिटारे से 8 बीघा शासकीय भूमि निकाली है वह प्रशंसा के योग्य है
लेकिन अब भी सैकड़ों लोग शासकीय भूमि पर अवैध अतिक्रमण किए हुए है|

 2,328 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *