आम नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं नियम अनुसार, और खास एवं नेताओं की सिफारिश पर सारे नियम कायदों की पोटली पर गठान बांध दी-

  
Last Updated:  जून 9, 2020 " 06:59 अपराह्न"

रतलाम/धामनोद:,09 जून 2020(स्पष्ट खबर)| मुलभुत सुविधा हर नागरिक का अधिकार है ओर नागरिकों को मुलभुत सुविधा मुहैया कराना शासन प्रशासन की जवाबदेही बनती हैं
लेकिन नगर परिषद धामनोद में मुलभुत सुविधा भी राजनीति दबाव एवं शिफारिशों की मोहताज हो गई है
आम नागरिक को मुलभुत सुविधा नियम अनुसार मिलेगी और खास एवं नेताओं की सिफारिश पर सारे नियम कायदे की पोटली पर गठान बांध दी जाएगी ओर जवाबदार कहेंगे जो होगया सो हो गया|
रतलाम जिले के धामनोद नगर में नगर परिषद के नियम कायदे गिरगिट रुपी चल रहें हैं
कब केसा रंग बदल ले कोई नहीं जानता ,अतिक्रमण हटाने से लेकर भूखण्ड पट्टों के नामांकन, अंचल संपत्ति के बटवारे स्वरूप नामांतरण के अलावा अब नवीन नल कनेक्शन देने में भी नगर परिषद के अलग अलग नियम चल रहें हैं
नियमों के अनुसार नगर परिषद द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली घर घर नल जल सुविधा के लिए आवेदक की मांग पर नल कनेक्शन उनहे मिलता है
जिनके नाम पर मकान के अंचल संपत्ति हो तथा जो मकान नगर परिषद रिकॉर्ड में दर्ज हो उसी मकान पर नल कनेक्शन देने का प्रावधान है |
लेकिन नगर में कुछ परिवार ऐसे भी निवासरत है जिनके मकान का नामांकन नामांतर नगर परिषद में नहीं हुआ है इन लोगों को नगर परिषद द्वारा नियमों का हवाला देकर नल कनेक्शन नहीं दिया जा रहा है,
लेकिन नगर में एक मामला प्रकार में आया है जिसमें नगर परिषद ने संजय कालोनी सैलाना रोड़ पर एक व्यक्ति को बिना भूखण्ड, मकान प्लांट किसी आधार के बिना भी नल कनेक्शन दिया गया है तथा जिस मकान पर नल कनेक्शन दिया गया है उक्त मकान भूमि विवादित होकर नल कनेक्शन धारी एवं परिवार के किसी भी सदस्य के नाम पर नहीं है,
जिसका खुलासा सूचना के अधिकार के तहत जानकारी में हुआ है, महेश शर्मा ने बताया की नगर परिषद ने रामेश्वर पिता लक्ष्मीनारायण जी के नाम पर नल कनेक्शन दिया है जो नियम विरुद्ध है उक्त व्यक्ति के नाम पर यहाँ भवन भूखण्ड नहीं है, नगर परिषद के संपत्तिकर रिकॉर्ड में भी दर्ज नहीं हो कर विवादित है
लेकिन फिर भी उक्त व्यक्ति को नगर परिषद ने नल कनेक्शन दिया है और मूलभूत सुविधाएं देना कह कर कार्यवाही नहीं की जा रहीं हैं जब की दूसरी और नगर में कुछ परिवार है जिनको नगर परिषद नल कनेक्शन इस शर्त पर नहीं दे रहीं हैं की उनके मकान नगर परिषद के संपत्तिकर रिकॉर्ड में दर्ज नहीं है नेतागिरी के दबाव में नगर परिषद के जवाबदार कार्य कर रहे हैं|
इस विषय में नगर परिषद सीएमओ ने असंतुष्ट जवाब देते हुए बताया की रामेश्वर का प्लांट उक्त विवादित मकान से कुछ दुरी पर आगें है दिखवाते है|
वहीं नगर परिषद के पम्प कूली राकेश भगोरा ने बताया की यह नल कनेक्शन मैरे चार्ज लेने के पूर्व का है मैंने यह नल कनेक्शन नहीं दिया तथा बीना आधार के में नल कनेक्शन नहीं दे रहा हूँ||

 2,747 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *