अलीराजपुर: पानी की तलाश में तेंदुआ कुएं में गिरा –

  
Last Updated:  जून 21, 2020 " 06:10 अपराह्न"

अलीराजपुर:21,जून 2020(स्पष्ट खबर)| फलिए में जनपद उपाध्यक्ष गोपाल चोहान के कुएं में एक तेंदुआ गिर गया| सुबह गोपाल चोहान के भाई प्रताप चोहान जब खेत पर गए तब कुएं मे पानी की खलबली के चलते पता चला कि तेंदुआ गिरा हुआ दिखा| बताया जा रहा कि तेंदुआ रा‌‌त्री के समय में कुएं में गिरा होगा । रेंज ऑफिसर वत को दि जो जोबट में होने के चलते तुरन्त ही आजाद नगर भाबरा वन विभाग की टीम को लेकर बरझर जाने की सूचना दी ।

मोके पर तुरन्त पहुंचे

जेसे ही कुएं में तेंदुऐ की गिरने की सुचना पुलिस चोकी प्रभारी आर एस मकवाना व ग्राम उप सरपंच हिमसिग बारिया को मिली वेसे ही मोके पर पहुंच गये । ग्रामीणों को जेसे ही तेंदुए के कुएं में गिरने की सुचना मिली वे से ही कुएं के पास भीड़ हो गई । पुलिस ने सभी ग्रामीणों को कुएं के पास से हटाया गया ।

पहले भी कुएं में गिर चुके तेंदुए

कदवाल जंगल बरझर से सटा होने के चलते जंगली जानवर हमेशा इधर भटक आते हे । इससे पहले भी तीन वर्ष पहले रिगोल में एक कुएं में तेंदुआ गिर गया था जिसे बड़ी मेहनत से उसे बाहर वन टीम ने निकालकर कट्ठीवाड़ा के जंगल में छोड़ दिया था ।

आर एस मकवाना, चौकी प्रभारी बरझर

 785 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *