शासन के खनिज संपदा की चोरी जोरों पर-

  
Last Updated:  जून 27, 2020 " 03:56 अपराह्न"

रतलाम/सैलाना: 27 जून, 2020(स्पष्ट खबर)| बिना रोकटोक बेधड़क रात दिन भुगोल परिवर्तन करते हुए अवैध उत्खनन क्षेत्र में जोरों पर चल रहा है
रतलाम ग्रामीण के धामनोद एवं सैलाना विधानसभा क्षेत्र में कतिपय लोगों द्वारा अवैध उत्खनन कर शासन की खनिज संपदा मोरम, रेत , पत्थर की चोरी कर शासन को हानि पहुंचाने के साथ ही क्षेत्रों का भुगोल परिवर्तन करने को लेकर किसान राजाराम डोडियार ने पुलिस चौकी धामनोद प्रभारी के नाम एक शिकायती आवेदन पत्र देकर अवैध उत्खनन में लिप्त लोगों के विरुद्ध कारवाई करने की मांग करी है
शिकायतकर्ता ने बताया कि सैलाना रोड़ धामनोद क्षेत्र में हिन्दुस्तान मिनरल वाटर प्लांट एवं मोनिका वाटर्स पार्क के समिप कतिपय व्यक्तियों द्वारा जेसीबी मशिन कं. एम पी 43 ,G 3924 वाहन द्वारा शासकीय भूमि से मोरम की चोरी की जा रहीं हैं जिसके फोटो वीडियो शिकायत करता एवं हमारे द्वारा भी मोके पर लिए गए हैं उक्त जेसीबी चालक ने बताया था कि परमिशन की जानकारी नहीं है,
जिसके तुरंत बाद वहाँ से जेसीबी वाहन हटा लिया गया|
वहीं धामनोद क्षेत्र के अन्य क्षेत्रों में भी शासन के खनिज संपदा की खुले आम चोरी हो रही हैं|

सैलाना रोड़ हिन्दुस्तान मिनरल वाटर प्लांट व मोनिका वाटर्स पार्क के पास जेसीबी द्वारा शासकीय भूमि में अवैध उत्खनन किया गया

रतलाम- बांसवाड़ा टू- लेन मार्ग समेत अन्य जगहों के कॉटेज, गार्डन, प्लाटों पर चोरी का मोरम पत्थर-

रतलाम- बांसवाड़ा टू-लेन मार्ग समेत अन्य क्षेत्रों में कॉटेज, गार्डन एवं प्लाटों पर चोरी का मोरम पत्थर डालें जाने की जानकारी सुत्रों द्वारा मिली है
अगर प्रशासन के संबंधित अधिकारी क्षेत्रों में अवैध उत्खनन की जानकारी से अनभिज्ञ है तो इन कॉटेज, गार्डन, प्लाटों में जाकर मोके पर सैकड़ों डम्पर मोरम पत्थर का भराव देख सकते हैं जहाँ शासन की खनिज संपदा की बडे़ स्तर पर चोरी करने के प्रमाण मिलेगें,

अवैध उत्खनन करने वालों के वाहन अंधाधुंध गति से दौड़ कर राह चलते लोगों को ले रहे चपेट में-

क्षेत्र में शासन की खनिज संपदा की चोरी कर परिवहन किया जा रहा है जिसमें जेसीबी मशिन, डम्पर एवं टैक्टर ट्राली का उपयोग किया जा कर वाहनों को सडकों पर अंधाधुंध गति से चलाते हुए मुसाफिरों , अन्य वाहन सवारों को दुर्घटनाग्रस्त किया जा रहा है
हाल ही में धामनोद बायपास पर अवैध उत्खनन का परिवहन करने वाले टैक्टर चालक ने धामनोद बायपास से रतलाम जाते छोटी सरवन से दोपहिया वाहन द्वारा रतलाम जाते व्यक्ति को टक्कर मार कर घायल भी कर दिया था|
प्रशासन के उच्च अधिकारियों को इस ओर संज्ञान लेने की आवस्यकता है
अन्याय अवैध उत्खनन से जहाँ दुर्घटनाएं बडे़गी वहीं शासन की खनिज संपदा की चोरी कर शासन प्रशासन को भी खनिज माफिया राजस्व का चूना लगाते रहेंगे|

 4,951 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *