नगर परिषद् धामनोद के वार्ड आरक्षण की कार्यवाई सम्पन्न

  
Last Updated:  सितम्बर 10, 2020 " 12:06 पूर्वाह्न"

रतलाम: नगर परिषद् धामनोद के आम निर्वाचन 2020-21 के लिए बुधवार को वार्ड आरक्षण की कार्यवाई कलेक्टर श्री गोपालचन्द्र डाड द्वारा संपन्न की गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती जमुना भिडे, एस.डी.एम. रतलाम ग्रामीण श्री एम.एल. आर्य तथा राजनीतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

वार्ड आरक्षण की कार्यवाई के अन्तर्गत वार्ड क्रमांक 1 अनारक्षित (महिला), वार्ड 2 अनारक्षित, वार्ड 3 अन्य पिछडा वर्ग (महिला), वार्ड 4 अन्य पिछडा वर्ग, वार्ड 5 अनारक्षित, वार्ड 6 अन्य पिछडा वर्ग, वार्ड 7 अन्य पिछडा वर्ग (महिला), वार्ड 8 अनारक्षित (महिला), वार्ड 9 अनुसूचित जाति, वार्ड 10 अनुसूचित जनजाति (महिला), वार्ड 11 अनारक्षित (महिला), वार्ड 12 अनुसूचित जनजाति (महिला), वार्ड 13 अनुसूचित जनजाति (महिला), वार्ड 14 अनुसूचित जनजाति तथा वार्ड 15 अनुसूचित जनजाति हेतु आरक्षित किया गया है।

 3,146 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *