श्रॆणी पुरालेख: देश

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल पर 13 रुपये से घटकर 3 हुई ड्यूटी, डीजल पर हुई शून्‍य, जानें आपके शहर का भाव

Last Updated:  शुक्रवार, मार्च 27, 2026  12:55 अपराह्न

नई दिल्ली: वित्त मंत्रालय के तहत राजस्व विभाग ने 26 मार्च 2026 की देर रात एक गजट अधिसूचना जारी कर पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क (Excise Duty) कम करने का एलान किया है। सरकार का यह कदम तेल विपणन कंपनियों (OMCs) को वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बावजूद घरेलू कीमतों को स्थिर रखने में मदद करेगा। सबसे बड़ी बात यह है कि डीजल पर लगने वाले टैक्स को अब जीरो (0) कर दिया गया है। और पढ़े

 642 total views

स्कूलों में ही बनेंगे और अपडेट होंगे आधार कार्ड

Last Updated:  शुक्रवार,   10:21 पूर्वाह्न

स्कूलों में ही बनेंगे और अपडेट होंगे आधार कार्ड भोपाल(स्पष्ट खबर)। राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश द्वारा भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के सहयोग से प्रदेश के स्कूलों में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए ‘विद्यार्थियों के लिए आधार, अब विद्यालय के द्वार’ शिविर का अगला चरण एक अप्रैल से शुरू किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके विद्यालय परिसर में ही आधार से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराना है, जिससे उन्हें नामांकन और अपडेट के और पढ़े

 382 total views

MP: हाई कोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, 4 बड़े अफसरों को दो-दो माह की सज़ा.

Last Updated:  गुरूवार, मार्च 26, 2026  2:30 अपराह्न

MP: हाई कोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, 4 बड़े अफसरों को दो-दो माह की सज़ा. इंदौर (स्पष्ट खबर)। मध्य प्रदेश के मंदसौर में वार्ड बॉय के नियमितिकरण से जुड़े मामले में हाई कोर्ट के आदेश की अनदेखी करना बड़े अधिकारियों के लिए भारी पड़ गया इंदौर हाईकोर्ट (Indore High Court) ने चार बड़े अधिकारियों को जेल की सजा सुनाई है। इंदौर हाईकोर्ट का 22 बार आदेश नहीं मानने पर मध्यप्रदेश शासन के प्रमुख सचिव रिटायर्ड IAS मोहम्मद सुलेमान, और पढ़े

 314 total views

पम्प संचालक ड्रम/ बोतल में पेट्रोल/डीजल नहीं दे, जिले में डीजल/पेट्रोल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

Last Updated:  बुधवार, मार्च 25, 2026  8:10 अपराह्न

राजस्व अधिकारियों द्वारा   पेट्रोल पंपों पर स्टॉक सत्यापन सतत जारी, जिले में डीजल/पेट्रोल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध, आमजन अफवाहों मे आकर पेनिक खरीदी नहीं करे रतलाम(स्पष्ट खबर)। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार जिले में राजस्व अधिकारियों द्वारा पेट्रोल पंपों पर पहुंचकर पेट्रोल/डीजल (petrol/diesel) स्टॉक का सत्यापन किया जा रहा है। अधिकारियों द्वारा समझाइश दी जा रही हैं कि  जिले में पेट्रोल एवं डीजल (petrol and diesel) का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आपूर्ति व्यवस्था सुचारू बनी हुई है। आमजन और पढ़े

 340 total views

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने जन्मदिवस पर किसानों को दिया सस्ती बिजली का उपहार

Last Updated:  बुधवार,   7:48 अपराह्न

सीएम डॉ. यादव ने सूर्य मित्र कृषि फीडर योजना के अंतर्गत किया विद्युत क्रय अनुबंध पत्रों का वितरणआने वाले समय में लगभग 8 लाख विद्युत पंपों को सौर ऊर्जा से जोड़ना संभव होगामध्यप्रदेश ग्रीन पॉवर स्टेट बनने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रहा हैमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ऊर्जा विकासनिगम की उपलब्धियों को सराहा भोपाल (स्पष्ट खबर)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने कहा है कि सूर्य मित्र कृषि फीडर योजना के अंतर्गत किसानों के और पढ़े

 336 total views

सुप्रीम कोर्ट का SC-ST एक्ट पर ऐतिहासिक फैसला:- धर्म परिवर्तन करने पर खत्म होगा SC दर्जा, नहीं मिलेंगे आरक्षण और कानूनी लाभ

Last Updated:  बुधवार,   3:12 अपराह्न

सर्वोच्च न्यायालय ने आरक्षित वर्ग और धर्मांतरण से जुड़े मसले पर मंगलवार को स्पष्ट एवं महत्त्वपूर्ण फैसला सुनाया है। इसके मुताबिक, हिंदू, सिख और बौद्ध धर्म छोड़कर कोई दूसरा धर्म अपनाने वाला अनुसूचित जाति मूल का व्यक्ति या परिवार संरक्षण, आरक्षण या अन्य वैधानिक लाभ का पात्र होने का दावा नहीं कर सकता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार धर्म परिवर्तन के साथ ही उसका अनुसूचित जाति का दर्जा समाप्त हो जाता है। शीर्ष अदालत के इस फैसले और पढ़े

 364 total views

Ratlam पुलिस अधीक्षक की अभिनव पहल- उत्कृष्ट कार्य करने वाले 15 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र प्रदान

Last Updated:  मंगलवार, मार्च 24, 2026  9:21 अपराह्न

रतलाम(स्पष्ट खबर)। पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार द्वारा अभिनव पहल करते हुए जिले के विभिन्न थानों में पदस्थ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा के दौरान सराहनीय कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित करने की परंपरा प्रारंभ की गई है। इस पहल का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बेहतर कार्य के लिए प्रोत्साहित करना तथा उत्कृष्ट पुलिसिंग को बढ़ावा देना है। इसी क्रम में आज दिनांक 24.03.2026 को पुलिस अधीक्षक और पढ़े

 381 total views

MP मंत्रि-परिषद के निर्णय: 6,940 करोड़ रुपये के विभिन्न निर्माण और विकास कार्यों की दी मंजूरी

Last Updated:  सोमवार, मार्च 23, 2026  8:20 अपराह्न

शासकीय सेवकों और पेंशनर्स के लिए 3 प्रतिशत मंहगाई भत्ता दिए जाने की मंजूरीरीवा जिले की महाना माइक्रो सिंचाई परियोजना स्वीकृतदिव्यांगता के क्षेत्र में संचालित संस्थाओं के अतिथि शिक्षकों को 18 हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय को स्वीकृतिशौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना के संचालन की स्वीकृतिमुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक में लिए गए निर्णय भोपाल (स्पष्ट खबर)।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक सोमवार को मंत्रालय में सम्पन्न हुई। मंत्रि-परिषद और पढ़े

 430 total views

Ratlam:इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया

Last Updated:  सोमवार,   7:12 अपराह्न

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया रतलाम(स्पष्ट खबर)। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के पाइप लाइन विभाग, द्वारा  कोयली-रतलाम पाइपलाइन की सुरक्षा तैयारियों का आकलन करने हेतु आज 23 मार्च को ग्राम बिबडोद रतलाम में  पाइपलाइन के 247 किलोमीटर (चेनाज) बिंदु पर ऑफ-साइट मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया।   मॉक ड्रिल के दौरान तेल रिसाव की आपात स्थिति का अभ्यास किया गया। सूचना प्राप्त होते ही सहायक प्रबंधक एवं उनकी टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का त्वरित आकलन और पढ़े

 265 total views

एक्शन में मोहन सरकार:- कलेक्टर, एसपी को हटाने के दिये निर्देश,जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक को किया निलंबित

Last Updated:  रविवार, मार्च 22, 2026  8:01 अपराह्न

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कलेक्टर सीधी और गुना एसपी को हटाने के दिये निर्देश , जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक को किया निलंबित,लापरवाह अधिकारियों को फील्ड पोस्टिंग का अधिकार नहीं,प्रशासनिक व्यवस्था और योजनाओं के मैदानी क्रियान्वयन को परखने सीधी में किया औचक निरीक्षण,नागरिकों से रूबरू होकर जानी उनकी समस्याएं भोपाल (स्पष्ट खबर)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने रविवार को सीधी जिले में अचानक पहुंचकर स्थानीय नागरिकों से सीधा संवाद कर प्रशासनिक व्यवस्था और योजनाओं के और पढ़े

 444 total views

एमपी एमएसएमई (ओडीओपी )प्रगति समिट 2026, रतलामी सेव को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

Last Updated:  रविवार,   7:42 अपराह्न

रतलामी सेव का नाम ही नहीं ,काम भी विश्व स्तरीय हो-मंत्री श्री काश्यप रतलाम(स्पष्ट खबर)। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, मध्य प्रदेश शासन द्वारा “वन डिस्ट्रिक्ट- वन प्रोडक्ट” (ओडीओपी) पहल के अंतर्गत एमपी एमएसएमई (ओडीओपी) प्रगति समिट 2026” का आयोजन सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य काश्यप (Chaitanya Kashyap) के मुख्य आतिथ्य में रतलाम में किया गया।  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री कश्यप ने रतलाम की सेव के व्यवसाय को पहचान दिलाने के लिए किये गये कार्यों एवं रतलामी सेव को और पढ़े

 275 total views

विक्रमादित्य ने सुशासन के प्रतिमान स्थापित किए, 2 हजार साल बाद भी उनके आदर्श प्रासंगिक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Last Updated:  गुरूवार, मार्च 19, 2026  3:34 अपराह्न

सृष्टि के आरंभ की अमृत बेला का पर्व है नव संवत्सरमुख्यमंत्री ने की ब्रह्म ध्वज की स्थापना, नवसंवत्सर पर्व पर सभी के लिए की मंगलकामनारवीन्द्र भवन में हुआ कोटि सूर्य उपासना कार्यक्रमसम्राट विक्रमादित्य नाटक का हुआ मंचन भोपाल (स्पष्ट खबर)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने कहा है कि आज गुड़ी पड़वा है। संपूर्ण सृष्टि में गुड़ जैसी मिठास फैल गई है। ऐसा इसलिए, क्योंकि हमारी भारतीय संस्कृति में आज से नव संवत्सर एवं नववर्ष का और पढ़े

 284 total views

विधायक कमलेश्वर डोडीयार ने मंजरा टोला समेत कई बस्तियों को राजस्व ग्राम घोषित करने की उठाई मांग,मंत्री श्री वर्मा को पत्र सौंपा..

Last Updated:  बुधवार, मार्च 18, 2026  6:30 अपराह्न

रतलाम/सैलाना (स्पष्ट खबर)।आदिवासी अंचल सैलाना, संसार और पिपलोदा क्षेत्र के ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाएं दिलाने के उद्देश्य से सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडीयार (Kamleshwar Dodiar) ने एक अहम कदम उठाया है। उन्होंने आम्बा उम्मेदपुरा पंचायत के अंतर्गत आने वाले मंजरा टोला सहित विभिन्न बस्तियों और अन्य गाँवों को राजस्व ग्राम घोषित किए जाने की मांग को लेकर प्रदेश सरकार के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा (Revenue Minister Karan Singh Verma) को मांग पत्र सौंपा। विधायक डोडीयार ने बताया कि इन क्षेत्रों और पढ़े

 386 total views

Ratlam: पोल्ट्री फार्म से 64 व्यावसायिक खाली गैस सिलेंडर जब्त

Last Updated:  शनिवार, मार्च 14, 2026  7:54 अपराह्न

पोल्ट्री फार्म से 64 व्यावसायिक खाली गैस सिलेंडर जब्त  रतलाम(स्पष्ट खबर)। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के मार्गदर्शन में तहसीलदार रतलाम ग्रामीण आशीष उपाध्याय द्वारा धराड़ की नई कॉलोनी स्थित एक पोल्ट्री फार्म का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान राहुल सिंह सिसोदिया पिता राजेन्द्र सिंह सिसोदिया निवासी स्टेट बैंक के पास, धराड़ के पोल्ट्री फार्म की जांच की गई। जांच के दौरान पोल्ट्री फार्म के एक कमरे में 19 किलोग्राम के 64 नग खाली एचपीसीएल व्यावसायिक गैस सिलेंडर अवैध रूप से संग्रहित पाए गए, जिन्हें मौके पर ही जब्त और पढ़े

 371 total views

Ratlam:व्यावसायिक एलपीजी उपभोक्ताओं हेतु परामर्श जारी

Last Updated:  शुक्रवार, मार्च 13, 2026  7:41 अपराह्न

व्यावसायिक एलपीजी उपभोक्ताओं हेतु परामर्श जारी  रतलाम(स्पष्ट ख़बर)। अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी डॉ शालिनी श्रीवास्तव द्वारा वर्तमान परिस्थितियों में घरेलू उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा आपूर्ति व्यवस्था को संतुलित बनाए रखने के उद्देश्य से सभी व्यावसायिक एलपीजी उपभोक्ताओं (होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, केटरिंग इकाइयाँ, हॉस्टल, संस्थान आदि) को परामर्श जारी किए गए है ।  जारी परामर्श के अनुसार  सभी प्रतिष्ठान एलपीजी का न्यूनतम एवं आवश्यकता अनुसार विवेकपूर्ण उपयोग करें तथा अनावश्यक खपत से बचें। जहाँ संभव हो, वहाँ वैकल्पिक ईंधन एवं उपकरणों और पढ़े

 277 total views

गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण पर जिला प्रशासन के खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 66 सिलेंडर, बुलेट मोटर साइकिल व उपकरण जब्त

Last Updated:  गुरूवार, मार्च 12, 2026  4:42 अपराह्न

Indore: गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण पर जिला प्रशासन के खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 66 सिलेंडर, बुलेट मोटर साइकिल व उपकरण जब्त भंडारण स्थल भी सील इंदौर (स्पष्ट खबर)। इंदौर में गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण, दुरुपयोग और कालाबाजारी के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की टीम ने बड़ी छापामार कार्रवाई करते हुए अवैध गैस गोदाम का भंडाफोड़ किया।जिला आपूर्ति और पढ़े

 330 total views

कॉल पर बुक नहीं हो रहा सिलेंडर, आजमाएं ये 4 तरीके, घर नहीं हुई ड‍िल‍िवरी तो करें शिकायत

Last Updated:  गुरूवार,   1:22 अपराह्न

Online LPG Booking: LPG सिलेंडर की किल्लत के बीच खबरें आ रही हैं कि लोग कॉल करके अपना सिलेंडर बुक नहीं करवा पा रहे हैं। नतीजतन गैस एजेंसी के बाहर लोगों की कतारें देखने को मिल रही हैं। अगर आपको भी फोन कॉल के जरिए सिलेंडर बुक करने में समस्या आ रही है, तो आप दूसरे तरीकों से भी सिलेंडर बुक कर सकते हैं। इसके 4 अन्य तरीके भी हैं। साथ ही अगर सिलेंडर बुक है लेकिन डिलीवरी नहीं मिल और पढ़े

 674 total views

MP: स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स की बड़ी कार्रवाई, अंतर्राष्ट्रीय तस्कर तारकनाथ घोष गिरफ्तार

Last Updated:  मंगलवार, मार्च 10, 2026  8:29 अपराह्न

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देशन में स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स की बड़ी कार्रवाई भोपाल (स्पष्ट खबर)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशन में प्रदेश में वन एवं वन्य-जीव संरक्षण के लिये लगातार समग्र प्रयास किये जा रहे हैं। इसी दिशा में स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स मध्यप्रदेश द्वारा असूचना तंत्र विकसित कर प्राप्त सूचना के आधार पर 8 मार्च, 2026 को अत्यंत दुर्लभ जलीय और वन्य-जीवों की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तस्करी प्रकरण में फरार आरोपी तारकनाथ घोष पुत्र निताई घोष, उत्तर और पढ़े

 321 total views

MP: मोहन यादव सरकार ने कल्याणकारी योजनाओं सहित अन्य कार्यों के लिए 33 हजार 240 करोड़ रूपये की स्वीकृति

Last Updated:  मंगलवार,   8:14 अपराह्न

मुख्यमंत्री यंग इंटर्न्स फॉर गुड-गवर्नेस प्रोग्राम को मंजूरीनिःशक्तजन को वृत्तिकर से छूट को 31 मार्च 2030 तक निरंतर किये जाने की स्वीकृति7 जिलों के लिए “एक जिला-एक उत्पाद” परियोजना का किया अनुमोदनसिंगरौली में कनिष्ठ व्यवहार न्यायाधीश सहित 7 पदों की स्वीकृतिमैहर, कैमोर और निमरानी में 3 नये औषधालयों को मंजूरीमुख्यमंत्री डॉ.यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक में लिए गए निर्णय भोपाल (स्पष्ट खबर)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंगलवार और पढ़े

 324 total views

Ratlam:लोकायुक्त ट्रैप के बाद ग्राम पंचायत सचिव निलंबित

Last Updated:  मंगलवार,   7:23 अपराह्न

लोकायुक्त ट्रैप के बाद ग्राम पंचायत सचिव निलंबित रतलाम(स्पष्ट ख़बर)। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रतलाम के प्रतिवेदन अनुसार इलेक्ट्रॉनिक मीडियामें प्राप्त समाचार अनुसार ग्राम पंचायत कनेरी सचिव सत्यनारायण सरवाड (सेन) द्वारा भू-खण्ड नामांतरण के संबंध में  रिश्वत मांगी जाने पर 9 मार्च 2026 को लोकायुक्त टीम द्वारा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत 4500 रूपये  रिश्वत लेते हुए ट्रेप किये जाने के कारण सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय जनपद पंचायत और पढ़े

 290 total views