श्रॆणी पुरालेख: देश

रतलाम/अवैध मदिरा के निर्माण एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी,सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जाएगा

Last Updated:  मंगलवार, सितम्बर 15, 2026  1:35 अपराह्न

Ratlam:अवैध मदिरा के निर्माण एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए हेल्पलाइन नंबर 8982214813 जारी रतलाम (स्पष्ट खबर)।डीईओ आबकारी विभाग विकास मंडलोई ने बताया कि मध्यप्रदेश आबकारी द्वारा चलाए जा रहे SPECIAL DRIVE विशेष अभियान के अंतर्गत आबकारी विभाग, जिला रतलाम द्वारा जहरीली शराब एवं अवैध मदिरा के चौर्यनयन, विनिर्माण, भंडारण एवं परिवहन की रोकथाम हेतु विधिवत सतत निगरानी एवं सूचना तंत्र को सजग रखते हुए वृत्तवार कार्यवाही की जा रही है। उपरोक्त परिस्थितियों के दृष्टिगत जिले में अवैध मदिरा के और पढ़े

 195 total views

रतलाम/स्वामित्व अधिकार अभिलेख पंजीयन अभियान में तुरंत हेल्प डेस्क प्रारंभ करें

Last Updated:  शनिवार, सितम्बर 12, 2026  5:16 अपराह्न

Ratlam:17 सितंबर से 3 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, पात्र हितग्राहियों की नि:शुल्क होगी रजिस्ट्री रतलाम (स्पष्ट खबर)। कलेक्टर अजय कटेसरिया ने स्वामित्व अधिकार निष्पादन अभिलेख पंजीयन अभियान की तैयारियों कलेक्टर कार्यकाल सभागार में समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि अभियान के लिए तत्काल हेल्प डेस्क प्रारंभ करें। अभियान में आने वाली किसी भी तकनीकी समस्या के समाधान के लिए पटवारी एवं आरआई तत्काल 181 पर संपर्क करें। कलेक्टर ने कहा कि अभियान का ग्राम स्तर तक व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। और पढ़े

 194 total views

एक ही फ्रीजर में वेज और नॉनवेज मिलने पर होटल की किचन सील

Last Updated:  शनिवार,   12:13 अपराह्न

एक्सपायर फूड लाइसेंस मिलने पर खाद्य कारोबार बंद कराया gwalior:जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिये अभियान जारी ग्वालियर (स्पष्ट खबर)।जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने एवं आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग ने श्रीराम कॉलोनी स्थित द प्रभा इंटरनेशनल होटल में अनियमितताएँ पाए जाने पर होटल की किचन को आगामी और पढ़े

 215 total views

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों में जिलाधिकारी स्वयं शिकायतकर्ता से बात करें, शिकायतों का एक्टिव रिव्यू शुरू करें : मुख्य सचिव श्री बर्णवाल

Last Updated:  शनिवार,   9:36 पूर्वाह्न

CM Helpline शिकायतों में जिलाधिकारी स्वयं शिकायतकर्ता से बात करें, शिकायतों का एक्टिव रिव्यू शुरू करें : मुख्य सचिव श्री बर्णवाल मुख्य सचिव ने समाधान ऑनलाइन के साथ की विभागीय कार्यों की समीक्षा धार/ रतलाम (स्पष्ट खबर)। मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत कलेक्टर कार्यालय सभागार में समाधान ऑनलाइन के साथ विभागीय कार्यों एवं सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा की। इस दौरान मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. सुद्दाम खाड़े, इंदौर संभागायुक्त, कलेक्टर राजीव रंजन मीणा, पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत सीईओ, अपर कलेक्टर एवं जिला और पढ़े

 222 total views

रतलाम/ CEO जिला पंचायत सुश्री जैन के निर्देश पर मनरेगा योजना अंतर्गत निष्फल व्यय कार्यों में 35.83 लाख रुपये से अधिक की राशि वसूल

Last Updated:  गुरूवार, सितम्बर 10, 2026  10:49 अपराह्न

Ratlam :निष्फल व्यय और अन्य वित्तीय अनियमितताओं के कुल 771 मामलों में की गई रिकवरी रतलाम (स्पष्ट खबर)। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत निष्फल व्यय एवं अन्य अनियमितताओं को लेकर जिला प्रशासन व जिला पंचायत सख्त रुख अपनाए हुए है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत रतलाम के निर्देशन में जिले की सभी जनपद पंचायतों में मनरेगा योजना अंतर्गत कुल 35,83,542 रुपये की वसूली की गई है। जिला पंचायत कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले और पढ़े

 252 total views

रक्षाबंधन पर 10 ग्राम कम मिठाई देने वाले फर्म पर विभाग ने 5 हजार रुपए का लगाया था जुर्माना

Last Updated:  गुरूवार,   6:41 अपराह्न

Indore: नापतौल विभाग द्वारा 100 रुपए से 50 लाख रुपए तक लगा सकता है जुर्माना- नापतौल विभाग इंदौर 10 सितम्बर (स्पष्ट खबर)। संभागायुक्त भास्कर लाक्षाकार ने आज नापतौल विभाग के कार्यों और अब तक की गई कार्यवाहियों की समीक्षा की। विभाग द्वारा बताया गया कि अप्रैल माह से अब तक 175 प्रकरण बनाए गए है। इसमें रक्षाबंधन एवं अन्य त्योहारों के दौरान विभाग द्वारा तत्परता से कार्य किया गया। विभाग द्वारा निर्धारित मात्रा से कम गैस सप्लाई करने पर कार्यवाही और पढ़े

 214 total views

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के सागर आगमन के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Last Updated:  गुरूवार,   6:19 अपराह्न

sagar: बंडा अवैध शराब प्रकरण के आरोपियों के अतिक्रमण पर चला बुलडोजर भोपाल (स्पष्ट खबर)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) के सागर दौरे के बाद जिला प्रशासन ने पाँच अवैध अतिक्रमण ध्वस्त किये। बंडा क्षेत्र में अवैध शराब से हुई मौतों के मामले को मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लेते हुए दोषियों पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए थे। इसके बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बंडा में आरोपियों के पांच अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया, जिसमें और पढ़े

 163 total views

रतलाम/अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यावाही

Last Updated:  गुरूवार,   4:26 अपराह्न

Ratlam: 30 लीटर हाथ भट्टी मदिरा तथा 2 हजार किलोग्राम महुआ लहान जप्त कर 5 प्रकरण पंजीबद्ध किए रतलाम (स्पष्ट खबर)। डीईओ आबकारी विभाग विकास मंडलोई ने बताया कि कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया के निर्देशानुसार आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध जावरा तथा आलोट के ग्रामीण क्षेत्र कसारी, डेलवास, पनासिया, लसूडिया जंगली,में दबिश एवं तलाशी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 30 लीटर हाथ भट्टी मदिरा तथा 2 हजार किलोग्राम महुआ लहान जप्त की गई। जिसमें आरोपियों के विरुद्ध और पढ़े

 108 total views

रतलाम/जिले में विभिन्न कार्यालयों में हुई जनसुनवाई, अधिकारियों ने सुनी आमजन की समस्याएं

Last Updated:  मंगलवार, सितम्बर 8, 2026  5:08 अपराह्न

Ratlam:जिले में विभिन्न कार्यालयों में हुई जनसुनवाई, अधिकारियों ने सुनी आमजन की समस्याएं रतलाम (स्पष्ट खबर)।कलेक्टर अजय कटेसरिया के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई के तहत आज जिले में विभिन्न विकेन्द्रीकृत केन्द्रों पर जनसुनवाई आयोजित की गई। प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक आयोजित जनसुनवाई में अधिकारियों ने आमजन की समस्याएं सुनी तथा प्राप्त आवेदनों के निराकरण के लिए आवश्यक कार्यवाही की। नगर पालिक निगम रतलाम क्षेत्र कार्यालय, रतलाम, जावरा, सैलाना एवं आलोट अनुविभाग कार्यालय और पढ़े

 129 total views

रतलाम/कलेक्टर के नाम एवं प्रोफाइल फोटो का दुरुपयोग कर फर्जी व्हाट्सएप नंबर से संदेश, नागरिक सतर्क रहें

Last Updated:  मंगलवार,   4:50 अपराह्न

Ratlam:फर्जी नंबर से पैसों की मांग किए जाने की आशंका, किसी भी प्रकार का लेन-देन नहीं करें रतलाम (स्पष्ट खबर)।कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया के नाम एवं प्रोफाइल फोटो का दुरुपयोग कर एक फर्जी व्हाट्सएप नंबर +639615402077 से विभिन्न व्यक्तियों को व्हाट्सएप संदेश किए जाने का मामला सामने आया है। उक्त मोबाइल नंबर कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया का अधिकृत मोबाइल नंबर नहीं है। कलेक्टर अजय कटेसरिया ने नागरिकों एवं जिले के अधिकारियों-कर्मचारियों से अपील की है कि उक्त नंबर अथवा किसी और पढ़े

 211 total views

रतलाम/शिवपुर में नवीन आयुष्मान आरोग्य मंदिर से ग्रामीणों को मिली बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

Last Updated:  मंगलवार,   3:14 अपराह्न

Ratlam:कलेक्टर की पहल से 24×7 स्वास्थ्य सेवाएं शुरू, प्रसव सुविधा भी उपलब्ध रतलाम(स्पष्ट खबर)। रतलाम शहर से लगभग 12 किलोमीटर दूर ग्राम शिवपुर में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन में अब ग्रामीणों को बेहतर एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं मिलने लगी हैं। लगभग 2 करोड़ 90 लाख रुपए की लागत से निर्मित इस नवीन भवन में आयुष्मान आरोग्य मंदिर के रूप में स्वास्थ्य सेवाएं प्रारंभ होने से शिवपुर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बड़ी सुविधा मिली है। नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन तैयार होने और पढ़े

 170 total views

MP: नगर परिषद सुसनेर के अध्यक्ष पद को छोड़कर सभी नगरीय निकायों के उप निर्वाचन स्थगित

Last Updated:  मंगलवार,   2:47 अपराह्न

नगर परिषद सुसनेर के अध्यक्ष पद को छोड़कर सभी नगरीय निकायों के उप निर्वाचन स्थगित भोपाल(स्पष्ट खबर)।सचिव राज्य निर्वाचन आयोग दिनेश श्रीवास्तव ने जानकारी दी है कि नगरीय निकायों के उप निर्वाचन वर्ष 2026 का जो कार्यक्रम घोषित किया गया था, इसमें से नगर परिषद अध्यक्ष सुसनेर को छोड़कर शेष सभी निर्वाचन स्थगित कर दिये गये है। इनके लिये पृथक से कार्यक्रम जारी किया जायेगा। त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन का कार्यक्रम यथावत रहेगा।  138 total views

 138 total views

रतलाम/भाजपा का सेवा संकल्प अभियान 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा

Last Updated:  सोमवार, सितम्बर 7, 2026  11:16 अपराह्न

Ratlam:नवीन जिला कार्यसमिति ने जिला कार्यशाला मे लिया मोदी जी के कामों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प रतलाम (स्पष्ट खबर)। देष के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के लोक सेवक के रूप मे 25 वर्श पूर्ण होने पर भाजपा  17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाएगी। अभियान की तैयारियों को लेकर सातरुंडा स्थित एम.के.रिसाॅर्ट मे जिला कार्यशाला हुई। इसमें नवीन जिला कार्यसमिति सदस्यों के साथ सभी पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यशाला मे मोदी के कार्यों का और पढ़े

 107 total views

रतलाम/नापतौल विभाग की कार्रवाई, अधिक मूल्य पर सिगरेट बेचने पर 6 दुकानदारों के खिलाफ प्रकरण दर्ज

Last Updated:  सोमवार,   6:15 अपराह्न

Ratlam : नापतौल विभाग की कार्रवाई, अधिक मूल्य पर सिगरेट बेचने पर 6 दुकानदारों के खिलाफ प्रकरण दर्ज रतलाम(स्पष्ट खबर)। नापतौल विभाग ने रतलाम शहर में विशेष जांच अभियान चलाया। सहायक नियंत्रक भारत भूषण ने निर्माता द्वारा घोषित मूल्य से अधिक कीमत पर सिगरेट पैकेट बेचने वाले 6 दुकानदारों के विरुद्ध विधिक मापविज्ञान (पैकेज वस्तुएं) नियम, 2011 के नियम 18/32 के तहत आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किए। साथ ही दो दुकानों पर असत्यापित एवं अस्टांपित इलेक्ट्रॉनिक तौल उपकरण पाए जाने पर और पढ़े

 151 total views

रतलाम/आवश्यकता वाले स्थानों पर तत्काल नगद वितरण केंद्र शुरू करें, डिफॉल्टर किसान प्रयास कर खातों को नियमित करें

Last Updated:  सोमवार,   5:59 अपराह्न

किसानों को सहकारिता सिस्टम से जोड़ें Ratlam: कलेक्टर ने कृषि एवं किसान कल्याण से जुड़े विभागों की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश रतलाम (स्पष्ट खबर)। कलेक्टर अजय कटेसरिया ने कृषि एवं किसान कल्याण से जुड़े विभागों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले के किसानों को सहकारिता सिस्टम से अधिक से अधिक जोड़ा जाए, ताकि उन्हें खाद, ऋण सहित अन्य कृषि संबंधी सुविधाओं के लिए भटकना न पड़े। उन्होंने कहा कि किसानों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के और पढ़े

 112 total views

रतलाम/आबकारी विभाग आंख-कान खुले रखे, शिकायतों को सुने और त्वरित समाधान करे

Last Updated:  सोमवार,   5:24 अपराह्न

Ratlam: नकली शराब की सूचना सही पाए जाने पर सूचना देने वाले को मिलेगा पुरस्कार राशन वितरण में लापरवाही पर विक्रेता के साथ जिला आपूर्ति अधिकारी भी होंगे जिम्मेदार स्वीकृत स्वास्थ्य भवनों का 15 दिवस में निर्माण कार्य प्रारंभ करने के निर्देश रतलाम (स्पष्ट खबर)। कलेक्टर अजय कटेसरिया की अध्यक्षता में साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं गतिविधियों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नकली शराब की और पढ़े

 225 total views

रतलाम/केवल पटवारी या राजस्व निरीक्षक के प्रतिवेदन पर शिकायत बंद नहीं होगी: कलेक्टर श्री कटेसरिया

Last Updated:  सोमवार,   10:57 पूर्वाह्न

Ratlam: सीएम हेल्पलाइन एवं अन्य शिकायतों में तृतीय पक्ष के हितों को ध्यान में रख राजस्व शिकायतों का गुणवत्ता के साथ करें सावधानीपूर्वक निराकरण। एकपक्षीय कार्रवाई से बचें, अभिलेखीय एवं मैदानी जांच के बाद ही करें शिकायत का निराकरण — प्रभावित तृतीय पक्ष को सुनवाई का अवसर देना अनिवार्य पूर्व से न्यायालय में लंबित प्रकरणों में उपलब्ध वैधानिक उपचार का उल्लेख करें रतलाम (स्पष्ट खबर)।कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सी.एम. हेल्पलाइन एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त राजस्व संबंधी शिकायतों के निराकरण और पढ़े

 444 total views

रतलाम/भाजपा जिला कार्यसमिति घोषित, 174 पदाधिकारियों का मनोनयन

Last Updated:  रविवार, सितम्बर 6, 2026  8:48 अपराह्न

Ratlam: भाजपा जिला कार्यसमिति घोषित, 174 पदाधिकारियों का मनोनयन रतलाम, 06 सितम्बर (स्पष्ट खबर)। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने जिला कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, संभाग प्रभारी सुरेश आर्य एवं जिला प्रभारी विवेक जोशी की सहमति से कार्यसमिति का गठन किया गया है। जिला कार्यसमिति में जिले की पांचों विधानसभाओं – रतलाम शहर, रतलाम ग्रामीण, सैलाना, जावरा और आलोट से कुल 75 और पढ़े

 268 total views

रतलाम/भाजपा की जिला कामकाजी बैठक सातरुण्डा में आयोजित होगी

Last Updated:  रविवार,   6:44 अपराह्न

Ratlam:भाजपा की जिला कामकाजी बैठक सातरुण्डा में आयोजित होगी रतलाम 06 सितंबर(स्पष्ट खबर)। भारतीय जनता पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर जिला भाजपा की कामकाजी बैठक 7 सितंबर को दोपहर 01:00 बजे सातरुंडा स्थित एमके रिसोर्ट मे होगी। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय करेगे।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि बैठक में संभाग प्रभारी सुरेश आर्य मार्गदर्शन देंगे। बैठक संभाग प्रभारी, जिला प्रभारी,  सांसद,विधायक,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य , जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर, निगम अध्यक्ष, विकास प्राधिकरण अध्यक्ष और पढ़े

 91 total views

MP में नकली शराब से 10 मौतों पर सरकार सख्त, तीन आबकारी अधिकारी निलंबित

Last Updated:  रविवार,   5:07 अपराह्न

भोपाल(स्पष्ट खबर)। मध्यप्रदेश के सागर जिले के बंडा तहसील क्षेत्र के ग्राम गोगरा खुर्द, नौरोज और पाटन में नकली शराब पीने से दस लोगों की मौत के मामले में राज्य सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। उपमुख्यमंत्री एवं वाणिज्यिक कर मंत्री जगदीश देवड़ा के निर्देश पर विभाग ने तीन आबकारी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, जबकि उपायुक्त एवं संभागीय फ्लाइंग स्क्वाड प्रभारी नीरजा श्रीवास्तव को ग्वालियर मुख्यालय अटैच किया गया है। निलंबित अधिकारियों में सहायक आयुक्त और पढ़े

 227 total views