श्रॆणी पुरालेख: क्राइम

Ratlam:आबकारी विभाग द्वारा 5 लाख से अधिक मूल्य की अवैध मदिरा एवं लहान जब्त

Last Updated:  गुरूवार, नवम्बर 9, 2023  7:09 अपराह्न

रतलाम। कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार के निर्देश पर सहायक आयुक्त आबकारी श्रीमती नीरजा श्रीवास्तव  के मार्गदर्शन में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री नानूराम वास्कले द्वारा आबकारी उपनिरीक्षकों को साथ लेकर मय दलबल  ताल तहसील के कंजर डेरे पंथपिपलोदा एवं ग्राम कसारी में दबिश दी गई। दबिश में  80 लीटर हाथ भट्टी कच्ची मदिरा एवं लगभग 5000 किलो महुआ लहान जप्त किया जाकर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा  34 (1) के 4 प्रकरण ज्ञात आरोपियों के विरुद्ध एवं 2 प्रकरण अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध कायम किये जाकर विवेचना में  लिए गये। कंजर डेरा पंथपिपलोदा और पढ़े

 759 total views

Ratlam:शाम होते ही होटल और ढाबे मयखाने बन जाते है, जहां देर रात तक जाम छलकते है।

Last Updated:  गुरूवार,   12:00 अपराह्न

प्रतीकात्मक फोटो रतलाम/सैलाना-धामनोद। ढाबों पर परोसी जा रही अवैध रूपसे शराब, देर रात तक छलक रहे जाम, ढाबा संचालकों की दादागिरी से आये दिन बनती है विवाद की स्थिति, आबकारी अमला क्षेत्र में केवल थोथी कार्यवाही कर इतिश्री पुरी कर रहा है। नगरीय क्षेत्र से लगते हुए बायपास स्थित होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट में अवैध शराब का कारोबार जमकर फल फूल रहा है, भोजनालय, होटल, ढाबों की आड़ में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है, जहां बार की और पढ़े

 1,975 total views

Ratlam:आबकारी विभाग द्वारा 2 लाख रुपए से अधिक की अवैध मदिरा तथा लहान जब्त

Last Updated:  बुधवार, नवम्बर 8, 2023  5:52 अपराह्न

आबकारी विभाग द्वारा 2 लाख रुपए से अधिक की अवैध मदिरा तथा लहान जब्त रतलाम। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार के आदेश तथा ’सहायक आबकारी आयुक्त श्रीमती नीरजा श्रीवास्तव द्वारा गठित उड़नदस्तों द्वारा 7 नवम्बर को सहायक जिला आबकारी अधिकारी विजय मेड़ा के नेतृत्व में ग्राम लखनगढ़, घोड़ाखेडा तालाब किनारे, सरवनी खुर्द, मथुरी, ईश्वरनगर, खेतलपुर, लक्कड़पीठा एवम् हॉट की चौकी में वृत प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक चेतन वैद द्वारा 07 प्रकरण पंजीबध्द कर, 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर मौके और पढ़े

 833 total views

Ratlam: दुकान संचालक के साथ रंगदारी कर जानलेवा हमला करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Last Updated:  मंगलवार, नवम्बर 7, 2023  2:12 अपराह्न

पुलिस को देखकर भागने लगा बदमाश, गिरने से हाथ पैर में आई चोट रतलाम। रतलाम शहर में 05.11.2023 की रात्री डोंगरे नगर स्थित आनन्द श्री रेस्टोरेन्ट के संचालक प्रफुल्ल पंवार, दशरथ पंवार व अनमोल पंवार के साथ आरोपी विकास उर्फ जग्गु तथा उसके चार साथियो द्वारा सिगरेट के पैसे के लेनदेन की बात को लेकर गाली गलौच कर लोहे की चेन, बेल्ट व पत्थरो से जान से मारने की नियत से मारपीट की गई। घटना की सूचना पर तत्काल पुलिस और पढ़े

 786 total views

Ratlam: खाद्य विभाग द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठानों से नमूने लिए गए, तीन इलेक्ट्रॉनिक कांटे जप्त किए गए

Last Updated:  सोमवार, नवम्बर 6, 2023  7:34 अपराह्न

रतलाम। कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार के निर्देशन तथा खाद्य एवम औषधि प्रशासन तथा नापतौल विभाग द्वारा खाद्य पदार्थो में मिलावट के विरुद्ध संयुक्त कार्यवाही की जा रही है। सोमवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में एक साथ कार्यवाही की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश जमरा एवम नापतौल नियंत्रक नसीम उद्दीन खान द्वारा ताल क्षेत्र के रणायरा गांव में स्थित अंबिका मावा भट्टी एवम शिवकृपा मावा भट्टी पर कार्यवाही करते हुए दोनो भट्टियों से खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा मावे के नमूने लिए और पढ़े

 538 total views

Ratlam: पुलिस ने टोल नाका पर वाहन लूट के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, लूटा गया वाहन बोलेरो (कीमती 4,50000 रुपए) जब्त

Last Updated:  रविवार, नवम्बर 5, 2023  9:24 अपराह्न

रतलाम। पुलिस अधीक्षक रतलाम राहुल कुमार लोढा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश कुमार खाखा, एसडीओपी रतलाम अभिलाष भलावी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बिलपांक मुनेंद्र गोतम के नेतृत्व में थाना बिलपांक टीम द्वारा बोलरो वाहन लूट के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटे गए वाहन को बरामद करने में सफलता प्राप्त की। फरियादी कालूराम पिता साहबराम जाट निवासी भानीपुरा जिला चुरू राजस्थान ने ऑनलाइन नीलामी के माध्यम से एक बोलेरों कैंपर वाहन खरीदा था। जिसे और पढ़े

 699 total views

पिपलियामंडी में 38.90 लाख रूपये की लूट के मामले का खुलासा, दो गिरफ्तार, एक फरार

Last Updated:  रविवार,   6:03 अपराह्न

मंदसौर। मंदसौर के पिपलियामंडी कृषि उपज मण्डी के सामने आईसीआईसीआई बैंक के मुख्य रोड पर दो अज्ञात आरोपितों द्वारा वीरेन्द्र पुत्र कन्हैयालाल जैन उम्र 43 साल निवासी मुंदड़ा कालोनी पिपलियामंडी के सिर पर बेसबाल के डंडे से वार कर रुपयों से भरा बैग कुल 38 लाख 90 हजार रूपये लूट कर बाइक से फरार हो गये थे। पुलिस ने दो आरोपितों को किया गिरफ्तार- इस मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है वहीं एक अभी फरार है। और पढ़े

 619 total views

Ratlam:आबकारी विभाग द्वारा 35 लीटर हाथ भट्टी मदिरा तथा 750 किलोग्राम महुआ लहान जब्त

Last Updated:  शुक्रवार, नवम्बर 3, 2023  8:33 अपराह्न

आबकारी विभाग द्वारा 35 लीटर हाथ भट्टी मदिरा तथा 750 किलोग्राम महुआ लहान जब्त uttam Sharma Spasht.K@gmail.com रतलाम। विधानसभा के मद्देनजर कलेक्टर भास्कर लक्षाकार के आदेश तथा सहायक आबकारी आयुक्त श्रीमती नीरजा श्रीवास्तव द्वारा गठित वृत-परगना रतलाम स के उड़नदस्ते द्वारा 3 नवंबर को सहायक जिला आबकारी अधिकारी विजय मेड़ा के नेतृत्व में वृत प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक पुष्पराज सिंह द्वारा वृत रतलाम स के ग्राम जुलवानिया, नंदलई पर दबिश देकर 34 (1) क के 03प्रकरण पंजीबध्द कर,02आरोपियों को गिरफ्तार कर और पढ़े

 855 total views

MP News:पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान अवैध यूरिया खाद जब्त कर एक आरोपित को गिरफ्तार किया

Last Updated:  गुरूवार, नवम्बर 2, 2023  4:27 अपराह्न

राजगढ़। वर्तमान रबी सीजन में यूरिया खाद फसलों में देने की आवश्यकता पर यूरिया खाद के लिये किसानों को दर दर भटकना पड़ रहा हैं वही खाद की कालाबजारी की खबरों के साथ ही अवैध परिवहन की खबरे आ रही है, राजगढ़ के तलेन थाना क्षेत्र के ग्राम बावड़ीखेड़ा एसएफटी पाइंट से चैकिंग के दौरान पिकअप वाहन को पकड़ा, तलाशने पर वाहन में अवैध 75 यूरिया खाद की बोरी मिली, जिनकी कीमत 22 हजार 500 रुपए बताई गई है वहीं और पढ़े

 825 total views

Ratlam:पुलिस ने पकड़े अवैध शराब से भरे दो कंटेनर, 1050 पेटी अवैध शराब एवं दो कंटेनर वाहन (कीमत लगभग 5 करोड़ 97 लाख रुपए) जब्त

Last Updated:  मंगलवार, अक्टूबर 31, 2023  2:50 अपराह्न

रतलाम। पुलिस अधीक्षक रतलाम राहुल कुमार लोढा द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र में अवैध शराब के क्रय विक्रय तथा अवैध परिवहन पर कड़ी कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक रतलाम राहुल कुमार लोढा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश कुमार खाखा एवं एसडीओपी रतलाम अभिलाष भलावी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बिलपांक मुनेंद्र कुमार गोतम के नेतृत्व में बिलपांक पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। और पढ़े

 576 total views

Mandsaur:पर्ची से पेट्रोल, डीजल भरने के मामले में सुवासरा एवं सीतामऊ में एक-एक पेट्रोल पंप सील

Last Updated:  सोमवार, अक्टूबर 30, 2023  10:56 अपराह्न

Mandsaur:पर्ची से पेट्रोल, डीजल भरने के मामले में सुवासरा एवं सीतामऊ में एक-एक पेट्रोल पंप सील मंदसौर। रिटर्निंग ऑफिसर सीतामऊ श्रीमती शिवानी गर्ग द्वारा बताया गया कि आईसर (ESSR) पेट्रोल पंप सीतामऊ एवं इंडियन ऑयल का पेट्रोल पंप सुवासरा में पर्ची/कूपन से पेट्रोल डीजल भरे जाने की 2 शिकायत सी विजील पर की गई थी। शिकायत को संज्ञान में लेते हुए एसएससी टीम में तत्काल कार्यवाही की तथा दोनों पेट्रोल पंप को सील कर दिया गया है। आगामी दंडात्मक कार्यवाही और पढ़े

 685 total views

रतलाम पुलिस को बड़ी सफलता, दो कंटेनर से एक करोड़ की अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार

Last Updated:  सोमवार,   10:01 अपराह्न

रतलाम। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस द्वारा की जा रही सर्चिंग और रूटिंग वाहन चेकिंग के दौरान रतलाम पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, मुंबई से उत्तर प्रदेश की और जा रहे दो कंटेनर से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है, रतलाम के बिलपांक थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो कंटेनर से 1050 पेटी अवैध शराब जप्त की है। पकड़ी गई अवैध शराब की कीमत 1 करोड रुपए से अधिक बताइ जा रही है। और पढ़े

 751 total views

Ratlam: पुलिस ने चोरी की गई 07 मोटर साइकिलें की बरामद, 02 आरोपी गिरफ़्तार

Last Updated:  शनिवार, अक्टूबर 28, 2023  1:41 पूर्वाह्न

रतलाम। जिले में हो रही लगातार वाहन चोरी की घटनाओं को रोकने हेतु पुलिस अधीक्षक रतलाम राहुल कुमार लोढा (भा.पु.से.) के निर्देशन मे अति.पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम अभिनव बारंगे के मार्गदर्शन मे थाना माणकचौक रतलाम के थाना प्रभारी निरीक्षक प्रिती कटारे के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी । गठित टीम द्वारा शहर के विभिन्न मार्गों पर स्थान व समय बदलकर वाहन चैकिंग कराई गई | दिनांक 26.10.2023 को थाना माणकचौक रतलाम और पढ़े

 555 total views

रतलाम: जिला खनिज विभाग द्वारा की गई कार्रवाई में अवैध खनिज उत्खनन में जेसीबी जप्त-

Last Updated:  रविवार, दिसम्बर 26, 2021  8:04 अपराह्न

रतलाम। जिला खनिज विभाग द्वारा की गई कार्रवाई में अवैध खनिज उत्खनन पर एक जेसीबी मशीन जप्त की गई है। दूरभाष पर मिली सूचना के आधार पर ग्राम जडवासा तहसील रतलाम मे रात्रि के समय खनिज अधिकारी एवं खनिज निरीक्षक द्वारा टीम के साथ मौका स्थल पर पहुँचकर जाँच की गई। मौका स्थल पर बगैर नंबर की एक जेसीबी मशीन खनिज मिट्टी मुरम के अवैध उत्खनन में पाए जाने पर जप्त करके होमगार्ड लाइन रतलाम की अभिरक्षा में रखा गया। और पढ़े

 549 total views

3000 लीटर गुड लहान व 30 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त

Last Updated:  शनिवार, दिसम्बर 18, 2021  8:43 अपराह्न

शाजापुर।  जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय, परिवहन, संग्रहण की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कलेक्टर श्री दिनेश जैन के निर्देशन में एवं जिला आबकारी अधिकारी सुश्री मंदाकिनी दीक्षित के मार्गदर्शन में आज सुंदरसी थाना बल के साथ माधवपुर व देवड़ा कंजर डेरे पर दबिश दी गई व 3000 लीटर गुड लहान व 30 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त कर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के तहत 03 न्यायालयीन प्रकरण पंजीकृत किया। उक्त कार्यवाही में और पढ़े

 454 total views

फरार आरोपियों को गिरफ्तार करवाने वालो को मिलेगा नगद इनाम

Last Updated:  बुधवार, दिसम्बर 15, 2021  10:00 पूर्वाह्न

बड़वानी। पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री दीपक कुमार शुक्ला ने अलग-अलग घटनाओं में फरार आरोपी ग्राम ईनपुल जिला खण्डवा के निवासी दर्शनसिंग पिता रामसिंग टाक तथा पर 3000 रूपये का तथा सेंधवा निवासी प्रकाश पिता दशरथ जाधव पर 2000 रुपये का नगद इनाम घोषित किया है। यह इनाम उक्त आरोपी का पता देने वाले या इसको गिरफ्तार करवाने वाले को मिलेगा। सूचना देने वाले का नाम सर्वथा गोपनीय रखा जायेगा।  750 total views

 750 total views

करोड़ों का आसामी निकला एमपी एग्रो का जिला प्रबंधक, ईमानदारी का बोर्ड टांग कर जमा की अकूत संपत्ति

Last Updated:  शनिवार, दिसम्बर 4, 2021  10:55 पूर्वाह्न

भोपाल/ इंदौर/ शाजापुर/ धार। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) की अलग-अलग टीमों ने शुक्रवार को एमपी एग्रो के धार जिला प्रबंधक रमेश चंद्र पाटीदार के भोपाल, इंदौर, धार और शाजापुर के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की। देर रात तक चली इस कार्रवाई में पाटीदार के यहां से नकदी, गहने समेत तीन करोड़ से अधिक की संपत्ति के दस्तावेज बरामद हुए हैं। इनमें 52 बीघा जमीन, फार्म हाउस, हॉस्पिटल, दो कार, प्लॉट समेत अन्य सामान शामिल है। फिलहाल आगे की कार्रवाई जारी और पढ़े

 771 total views

खेत में खुले में रखी चार हजार क्विंटल अमानक धान जप्त-

Last Updated:  सोमवार, नवम्बर 29, 2021  10:07 अपराह्न

जबलपुर। किसानों की आड़ लेकर धान उपार्जन व्यवस्था का अनुचित लाभ उठाने की व्यापारियों एवं बिचौलियों की कोशिशों पर सख्ती से लगाम लगाने तथा दोषी व्यक्तियों पर कठोर कार्यवाही करने के कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के निर्देशानुसार प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा जिले भर में गोदामों, धान मिलों, भंडारण स्थलों एवं वाहनों की लगातार आकस्मिक जाँच की जा रही है।    इसी सिलसिले में आज नायब तहसीलदार पाटन सुरभि जैन के नेतृत्व में पाटन में शहपुरा मार्ग स्थित धान मिल मृदंग इंडस्ट्री एवं और पढ़े

 582 total views

जनकल्याणकारी कार्यों के लिए प्रदान की गई भूमि में हेर-फेर के मामले में पुलिस-प्रशासन ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई कर आरोपियों को हिरासत में लिया है।

Last Updated:  रविवार, नवम्बर 28, 2021  5:01 अपराह्न

धार महाराज के द्वारा हॉस्पिटल एवं जनकल्याणकारी कार्यों के लिए भूमि प्रदाय की गयी थी धार। मध्यप्रदेश के धार जिले में स्थित कीमती भूमि सर्वे न. 29 ग्राम मगजपुरा तहसील, पटवारी हल्का नं. 13 का रकबा 3.074 हेक्टेयर, 29/1 पैं, 0.074 हेक्टेयर, 29/2 पैं, 2.549 हेक्टेयर, 29/3 पैं, व्यावसायिक भूमि 0.451 रकबा को धार महाराज के द्वारा हॉस्पिटल एवं जनकल्याणकारी कार्यों के लिए प्रदाय की गयी थी भूमि को फर्जी कागजात बनाकर जमीन की अफरा-तफरी की गई। धार पुलिस अधीक्षक, और पढ़े

 498 total views

उज्जैन: अवैध व्यापार के अंतर्राज्यीय गिरोह का 9वां आरोपी भी हुआ गिरफ्तार-

Last Updated:  शुक्रवार, नवम्बर 26, 2021  7:19 अपराह्न

उज्जैन । वन विभाग के स्टेट टाइगर फोर्स द्वारा खैरवुड के अवैध व्यापार में संलिप्त अंतर्राज्यीय गिरोह के तकरीबन डेढ़ साल से फरार आरोपी बन्टी निवासी छापीखेड़ा जिला राजगढ़ को लीमा चौहान थाना क्षेत्र से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य-प्राणी) श्री आलोक कुमार ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी खैर वनोपज की अवैध कटाई और अवैध परिवहन करवाकर म.प्र. राज्य की सीमा से अन्य राज्यों को भेजने गिरोह में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता था। और पढ़े

 463 total views