श्रॆणी पुरालेख: क्राइम

रतलाम: सरवन थाने में हुए हंगामे के बाद पुलिस हुई सख्त, 100 से अधिक लोगो पर प्रकरण दर्ज-

Last Updated:  शनिवार, जनवरी 2, 2021  10:30 अपराह्न

रतलाम| रतलाम जिले के सरवन में बीती रात हुए हंगामे और पथराव के बाद आज पुलिस ने सख्त कार्यवाही शुरू की। पुलिस द्वारा उपद्रव करने वाले करीब 100 से दर्जन से लोगो के खिलाफ थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। रात में हुई पत्थरबाजी के दौरान कई पुलिसकर्मी घायल भी हो गए थे। जानकारी के अनुसार सरवन थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की की मौत को लेकर थाना परिसर में रात को हंगामे की स्थिति पैदा हो गई थी। और पढ़े

 2,798 total views

किसानों से धोखाधड़ी के मामले में आरोपी व्यापारी गिरफ्तार

Last Updated:  शुक्रवार, जनवरी 1, 2021  10:55 अपराह्न

डिंडोरी | होशंगाबाद जिले की तहसील सिवनी-मालवा के ग्राम नंदरवाडा के किसानों से धोखाधड़ी के मामले में आरोपी व्यापारी आदित्य राज कोबरा को पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। गत दिवस सिवनी-मालवा के ग्राम नंदरवाडा में किसानों ने धान एवं मक्के की उपज खरीदी कर व्यापारी के फरार होने की शिकायत कलेक्टर होशंगाबाद को की थी। शिकायत मिलने पर कलेक्टर होशंगाबाद की तत्परता से थाना सिवनी-मालवा में आरोपी के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कराया गया। कलेक्टर और पढ़े

 1,244 total views

विवाद में बीच-बचाव करने गए व्यक्ति पर रंजिश रख दूसरे दिन किया हमला-

Last Updated:  गुरूवार, दिसम्बर 31, 2020  10:03 अपराह्न

रतलाम/सैलाना| रुपये के लेनदेन के विवाद में बीच-बचाव करने वाले व्यक्ति पर दूसरे दिन हमला कर घायल किया| जानकारी अनुसार दिनांक 30/ 12/ 2020 को रात्रि करीब 11:30 बजे सैलाना में मधुबन ढाबा संचालक भेरूभोई पिता भागीरथ भोई एवं संदीप जाट ( सकरावदा) राहुल जाट, मनीष जाट निवासी रामगढ़ ,अजय जाट (सालाखेड़ी) विशाल त्रिवेदी(सैलाना)के मध्य रुपए लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था जिसमें बीच-बचाव की रंजिश को लेकर आज दिनांक 31/ 12/ 2020 को आरोपी गणों ने घटना के और पढ़े

 4,732 total views

सैलाना पुलिस को बड़ी सफलता, चोरी हुए लाखों के माल व 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया-

Last Updated:  मंगलवार, दिसम्बर 29, 2020  7:44 अपराह्न

रतलाम/सैलाना| सैलाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली, पुलिस ने जिले के सैलाना थाना अंतर्गत बीते चार दिन पहले हुई चोरी की वारदात खुलासा कर दिया है। मामले पुलिस ने चोरी हुए माल को बरामत कर 3 आरोपियों को गिरफ़्तार किया है। वही वारदात में शामिल 2 आरोपी फ़रार बताये जा रहे है। जानकारी के अनुसार जिले के सैलाना थाना क्षेत्र में 24-25 दिसम्बर की मध्य रात्री में डॉ.दिपक जोशी के मकान मे अज्ञात बदमाशो द्वारा ताले तोड़कर डॉ.जोशी के बेडरुम और पढ़े

 5,379 total views

दोस्तों को पैसा नहीं दिया तो गर्दन में चाकू घोंप दिया –

Last Updated:  मंगलवार, दिसम्बर 22, 2020  8:36 अपराह्न

इंदौर। द्वारकापुरी इलाके में बदमाशों ने एक युवक पर जानलेवा हमला किया। हमले में बदमाशों द्वारा मारा गया चाकू युवक के गर्दन में फंस गया। चाकू गर्दन में फंसा होने के बाद भी युवक उसी हालत में अस्पताल पहुंचा। युवक की हालत देख जिला अस्पताल से उसे तत्काल एमवाय अस्पताल रैफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।  पुलिस के अनुसार पीड़ित जयदीप पिता राजेश यादव (22) निवासी कुंदननगर है। उसने बताया कि वह और पढ़े

 2,027 total views

BF डबल मर्डर कर रहा था, GF कुत्ता घुमा रही थी- ताकि किसी को शक ना हो –

Last Updated:  शुक्रवार, दिसम्बर 18, 2020  2:28 अपराह्न

इंदौर। क्या कोई 17 साल की लड़की सिर्फ इसलिए अपने माता-पिता की हत्या करवा सकती है क्योंकि पिता ने उसे बॉयफ्रेंड के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था और घर से बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी थी। पुलिस आरक्षक श्री ज्योति प्रसाद शर्मा एवं उनकी पत्नी श्रीमती नीलम शर्मा की हत्या के मामले में यही कहानी सामने निकल कर आई है। बेटी की बेरहमी देखिए घर के अंदर बॉयफ्रेंड उसके माता-पिता की हत्या कर रहा था और लड़की घर और पढ़े

 3,021 total views

पश्चिम बंगाल में बीजेपी के एक कार्यकर्ता की पीट-पीट कर हत्या, बीजेपी ने टीएमसी पर लगाया आरोप

Last Updated:  रविवार, दिसम्बर 13, 2020  10:16 पूर्वाह्न

बैरकपुर|पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले में शनिवार को  बीजेपी द्वारा घर-घर जाकर प्रचार करने के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं पर लोगों के एक समूह ने हमला कर दिया और पार्टी के एक कार्यकर्ता की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई, जबकि घटना में छह अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हालीशहर क्षेत्र में जिनपर हमला किया गया उसमें सैकत भवाल नाम का एक व्यक्ति भी शामिल था। जब भवाल को कल्याणी स्थित जेएनएम अस्पताल और पढ़े

 999 total views

दिल्ली में पकड़े गए 5 संदिग्धों में शौर्य चक्र विजेता बलविंदर सिंह के हत्यारे भी शामिल, पाकिस्तान से दी गई थी सुपारी!

Last Updated:  सोमवार, दिसम्बर 7, 2020  1:02 अपराह्न

नई दिल्ली|दिल्ली में किसी आतंकी साजिश के इरादे से घुसे 5 संदिग्धों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार कर लिया है। संदिग्धों से पूछताछ में अब तक कई बातें सामने आई हैं। इनमें से शौर्य चक्र विजेता बलविंदर सिंह की हत्या के दो आरोपी भी शामिल हैं। बता दें कि इसी साल अक्टूबर महीने में पंजाब में बलविंदर सिंह की हत्या की गई थी। तबसे पुलिस आरोपियों की तलाश में थी। मंगलवार भारत बंद है ऐसे में समय और पढ़े

 1,901 total views

बांध के पानी के लिए खूनी संघर्ष, 1 की हत्या, 9 गंभीर –

Last Updated:  सोमवार,   9:26 पूर्वाह्न

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दो गांव के लोगों में रविवार दोपहर पानी के विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हुआ, जिसमें लाठी-डंडों से पीट-पीटकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई, जबकि दोनों गांवों के करीब 9 लोग घायल हो गए।     घटना के बाद बंडा थाने व बहरोल चौकी से पुलिस बल मौके पर पहुंचा और विवाद कर रहे गांव वालों को शांत कराया। बहरोल चौकी प्रभारी बबीता चौधरी ने बताया कि और पढ़े

 2,062 total views

बाहुबली मुख्तार के करीबी गणेश दत्‍त की 6 मंजिला बिल्डिंग पर चला बुलडोजर, जमींदोज-

Last Updated:  रविवार, दिसम्बर 6, 2020  7:37 अपराह्न

उत्तरप्रदेश:- गाजीपुर|बाहुबली एमएलए मुख्तार अंसारी का रियल एस्टेट कारोबार देखने वाले गणेशदत्त मिश्र के नवनिर्मित 6 मंजिला भवन को गाजीपुर जिला प्रशासन ने रविवार को बुलडोजर चला ध्‍वस्‍त कर दिया। इस बिल्डिंग की कीमत करीब चार करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह अंसारी गैंग से जुड़ी तीसरी बड़ी प्रॉपर्टी है, जिसको जमींदोज किया गया है। इससे पहले अंसारी के नजदीकी आजम कादरी का अस्पताल और अंसारी बंधुओं के मालिकाना हक वाले गजल होटल को भी गिराया जा चुका है। हाल ही और पढ़े

 1,057 total views

रतलाम: तिहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर,मुठभेड़ में दो पुलिस अधिकारी सहित पांच पुलिसकर्मी भी घायल

Last Updated:  गुरूवार, दिसम्बर 3, 2020  11:23 अपराह्न

रतलाम|शहर में हुए सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड सहित पांच माह पूर्व हुए एक महिला डाक्टर की हत्या के मुख्य आरोपी का रतलाम पुलिस ने मुठभेड़ में एनकाउंटर कर दिया।एसपी गौरव तिवारी ने घटना की पुष्टि की है। आरोपी पर पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित किया था । जानकारी के अनुसार खाचरोद नाके के पास रतलाम तिहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी दिलीप देवल का पुलिस ने मुठभेड़ में एनकाउंटर किया। एसपी गौरव तिवारी ने बताया कि आरोपी के संबंध में और पढ़े

 4,200 total views

तिहरा हत्याकांड का पर्दाफाश, साथ ही कस्तुरबानगर में महिला की हुई हत्या का भी खुलासा हुआ

Last Updated:  बुधवार, दिसम्बर 2, 2020  4:25 अपराह्न

रतलाम। एक हफ्ता पहले औद्याेगि‍क थाना क्षेत्र के राजीवनगर में हुए सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड का पुलिस ने राजफाश कर द‍िया है। इस वारदात को गुजरात के दाहोद जिले के ग्राम खरेड़ी डुंगरी के रहने वाले मास्टरमाइंड आरोपित दिलीप देवल ने अन्य साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था। इसके पहले मुख्य आरोपित दिलीप 5 माह पहले शहर के कस्तूरबा नगर में डॉ प्रेमकुंवर सिसोदिया की भी अन्य साथियोंं के साथ मिलकर हत्या कर चुका है। दोनों वारदात लूट के उद्देश्य और पढ़े

 4,354 total views

Love jihad: बरेली की युवती का आरोप, ‘ताहिर ने झूठ बोलकर किया गर्भवती, बोला-धर्म में शादी नहीं लव जिहाद से मिलता है

Last Updated:  सोमवार, नवम्बर 30, 2020  4:58 अपराह्न

सांकेतिक चित्र बरेली|उत्तर प्रदेश के बरेली में लव जिहाद का एक और मामला सामने आया है। यहां पर ताहिर हुसैन नाम के एक शख्स ने कुनाल शर्मा बनकर हिन्दू लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाकर मंदिर में शादी की और गर्भवती किया। शादी करने की बात पर ताहिर ने कहा कि उसके धर्म में लव जिहाद होता है शादी नहीं। लड़की की ओर से दर्ज एफआईआर के आधार पर पुलिस ने ताहिर को गिरफ्तार कर लिया है। युवती ने और पढ़े

 2,470 total views

जघन्य हत्याकांड: 12 वर्षीय बच्चे सहित तीन को सड़क पर लिटाकर ट्रैक्टर से कुचला –

Last Updated:  शनिवार, नवम्बर 28, 2020  9:54 अपराह्न

भोपाल। मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले के सिवनी मालवा थाना क्षेत्र में आयपा गांव में 12 साल के मासूम बच्चे सहित तीन लोगों को बेरहमी से पीटा और फिर सड़क पर डालकर उनके ऊपर ट्रैक्टर चला दिया। जघन्य हत्याकांड के बाद तीन लोग पुलिस थाने पहुंचे और ट्रैक्टर सहित हत्या का आरोप स्वीकार करते हुए सरेंडर कर दिया। हालांकि, फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है कि जिन लोगों ने थाने में सरेंडर किया है, हत्यारे वही है या किसी और को बचाने और पढ़े

 1,778 total views

SDM बड़ोले व तहसीलदार शर्मा सहित 5 पर FIR दर्ज, 2.5 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी का आरोप –

Last Updated:  शनिवार,   9:33 अपराह्न

बड़वानी। मप्र मेंइंदिरा सागर परियोजना अंतर्गत अधिग्रहित जमीन अनावेदिका द्वारा अधिकारी-कर्मचारियों से सांठगांठ कर कई गुना अधिक लाभ लेने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के विरुद्ध एफआइआर दर्ज की है। इसमें तत्कालीन एसडीएम, तहसीलदार, पटवारी सहित पांच लोग शामिल हैं। इस तरह का यह तीसरा मामला है।  बड़वानी जिले में भू-अर्जन प्रकरणों में षडय़ंत्र कर शासन को करोड़ों रुपए का चूना लगाने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की गाज गिरी है। प्रशासनिक अफसरों पर अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ मिलकर भू-अर्जन और पढ़े

 2,776 total views

किसान आंदोलन का “हीरो” जिसने वाटर कैनन को बंद कर दिया, हत्या की कोशिश का केस दर्ज

Last Updated:  शुक्रवार, नवम्बर 27, 2020  11:49 अपराह्न

नई दिल्ली| हरियाणा के अंबाला में किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस वाटर कैनन को बंद करने वाले युवक पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है. इस युवक ने ठंड में किसानों पर पानी की बौछार करने वाली पुलिस की गाड़ी पर चढ़कर उसे बंद कर दिया था. वीडियो के व्यापक रूप से साझा किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर इस युवक को एक हीरो के रूप में देखा जा रहा था. 26 वर्षीय नवदीप सिंह और पढ़े

 2,063 total views

रतलाम: कांग्रेस नेता डीपी धाकड़ को वॉट्सएप कॉल पर धमकी

Last Updated:  बुधवार, नवम्बर 25, 2020  5:22 अपराह्न

रतलाम। रतलाम जिले के कांग्रेस नेता और जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष डीपी धाकड़ को वॉट्सएप कॉल कर धमकी देने का मामला सामने आया है। अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें चार से पांच बार वॉट्सएप कॉल कर वाहन में अफीम रखवाने और नेतागिरी भुलाने की धमकी दी है। नाम पूछने पर भी उसने अपना नाम नहीं बताया और ना ही धमकी देने का कारण बताया। धाकड़ बिलपांक थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर और पढ़े

 3,265 total views

भोपाल निगम के अतिक्रमण अधिकारी नासिर खान को दुकानदारों ने घेरकर पीटा –

Last Updated:  रविवार, नवम्बर 22, 2020  6:40 अपराह्न

भोपाल। फुटपाथ पर ठेला लगाकर स्वरोजगार करने वाले लोगों को हटाने गए नगर निगम भोपाल के अतिक्रमण अधिकारी नासिर खान को दुकानदारों ने घेरकर पीटा। इस दौरान नासिर खान को बचाने आए दो अन्य कर्मचारी भी दुकानदारों की मारपीट का शिकार हुए। तीनों अधिकारी मेडिकल के लिए हमीदिया अस्पताल गए। अतिक्रमण की कार्रवाई नहीं हो सकी और नगर निगम के अमले को वापस लौटना पड़ा। गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई नगर निगम में अतिक्रमण के मामलों के प्रभारी और पढ़े

 4,216 total views

हरियाणा के सोनीपत में नकली शराब का कहर, अब तक 29 की मौत, दो अवैध शराब फैक्ट्रियों पर नकेल

Last Updated:  शुक्रवार, नवम्बर 6, 2020  9:26 पूर्वाह्न

सोनीपत| हरियाणा के सोनीपत में गुरुवार को भी दो लोगों की रहस्यमयी मौत हो गई। बीते 5 दिनों में अलग-अलग इलाकों में अब तक करीब 29 लोगों की मौत हो चुकी है। पुलिस को शक था कि  नकली शराब के कारण इन लोगों की मौत हुई है। जांच में यह साफ भी हो गया और पुलिस ने जहरीली शराब बनाने वाली दो फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ किया है। नकली शराब की एक फैक्ट्री नैनातातारपुर में पकड़ी गई जबकि दूसरी फैक्टरी खरखौदा और पढ़े

 3,182 total views

रतलाम: सोयाबीन से भरे ट्रक को चुराने के मामले में एक नाबालिग सहित चार आरोपी गिरफ्तार

Last Updated:  शनिवार, अक्टूबर 31, 2020  11:04 अपराह्न

रतलाम| रतलाम की कृषि मंडी से दो दिन पहले रात्रि के समय अज्ञात बदमाश सोयाबीन की बोरियो से भरे ट्रक को चुरा ले गये थे। पुलिस को चुनौती देने वाली इस घटना के बाद पुलिस महकमा हरकत में आया और आरोपियों की तलाश शुरू की । उक्त घटना के दो दिन बाद ट्रक की चोरी में शामिल चारो आरोपियों को पुलिस से गिरफ्तार कर लिया है।शनिवार को पुराने पुलिस कण्ट्रोल रूम पर प्रेसवार्ता के दौरान सीएसपी हेमंत चौहान ने मामले और पढ़े

 2,812 total views