Ratlam: आंगनवाड़ी कार्यकर्ता 03 पद एवं आंगनवाड़ी सहायिका 06 पद हेतु आवेदन प्रारंभ
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता 03 पद एवं आंगनवाड़ी सहायिका 06 पद हेतु आवेदन प्रारंभ रतलाम(स्पष्ट ख़बर)। प्रभारी परियोजना अधिकारी प्रियंका बैरागी ने बताया कि परियोजना रतलाम ग्रामीण क्र 01 अंतर्गत आंगनवाडी कार्यकर्ता के कुल 03 पद (आंगनवाडी केंद्र उणी, आंगनवाडी केंद्र छत्री, आंगनवाडी केंद्र शिवपुर क्र 02) एवं आंगनवाडी सहायिका के कुल 06 पद ( टीटोडीपाडा सरवड़, पिपलीपाडा सरवड़, उमरथाना, मथुरी, घोड़ाखेडा, मूंदडी क्र 01) हेतु एमपी ऑनलाइन के चयन पोर्टल पर दिनांक 10 जनवरी 2026 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किया जा रहे है एवं आवेदन में संशोधन 12 जनवरी 2026 तक किये जाएंगे। 501 total views
501 total views












