Ratlam: एस आई आर से संबंधित भ्रामक समाचार प्रकाशित हुआ

  
Last Updated:  दिसम्बर 25, 2025 " 11:22 अपराह्न"

एस आई आर से संबंधित भ्रामक खबर का खंडन


रतलाम (स्पष्ट खबर)। दैनिक समाचार पत्र में 24 दिसंबर को “एस आई आर के बाद जिले में दो लाख मतदाता घटे, शहर में 20 हजार कम हुए” शीर्षक से भ्रामक समाचार प्रकाशित हुआ है।

उक्त समाचार के संबंध में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. शालिनी श्रीवास्तव द्वारा वास्तविक तथ्यात्मक जानकारी दी गई है । वास्तविक जानकारी अनुसार 23 दिसंबर मंगलवार को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन किया गया, प्रारूप प्रकाशन के पूर्व 27 अक्टूबर की मतदाता सूची अनुसार रतलाम जिले की पांचों विधानसभा में क्रमशः 219-रतलाम ग्रामीण में (217634) 220-रतलाम शहर में (221137) 221-सैलाना में (219409) 222-जावरा में (239412) एवं 223-आलोट में (226443) इस प्रकार जिले में कुल 11,24,035 मतदाता दर्ज थे।उक्त दर्ज मतदाताओ में से विधानसभावार क्रमशः 219-रतलाम ग्रामीण में (2116810) 220-रतलाम शहर में (200634) 221-सैलाना में (210830) 222-जावरा में (231921) एवं 223-आलोट में (219760) मतदाताओं का मेंपिग किया जाकर डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण किया गया है इस प्रकार जिले में कुल 11,24,035 में से 1074825 मतदाताओं के गणना पत्रक फार्म भरे जाकर प्रारूप प्रकाशन सूची में नाम दर्ज है अतः मात्र 49210 के अंतर की स्थिती है।इन मतदाताओं से 23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक दावे आपत्ति प्राप्त किये जाकर 14 फरवरी 2026 तक निराकरण किया जाकर पात्र पाए गए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल किये जाकर अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन दिनांक 21 फरवरी 2026 को किया जायेगा।

 675 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *