Patanjali News: योग पीठ ट्रस्ट हरिद्वार में आयोजित जिला प्रभारीयो का चार दिवसीय संपन्न
Last Updated: दिसम्बर 25, 2025 " 04:26 अपराह्न"
रतलाम(स्पष्ट खबर)। हरिद्वार (Haridawar) में पतंजलि योग पीठ ट्रस्ट हरिद्वार द्वारा जिला प्रभारियों का चार दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर केवल प्रशिक्षण नहीं, बल्कि ऊर्जा, अनुशासन, सेवा भाव और संगठन शक्ति का जीवंत अनुभव रहा पूज्य योग ऋषि स्वामी रामदेव जी ने सभी पदाधिकारी को कहा है कि वर्तमान में आपका जो कार्य योग के प्रति चल रहा है उस से डबल योग कक्षाएं लगाना, सहायक योग शिक्षक शिविर वर्ष में दो बार लगाना जिससे सहायक योग शिक्षक बनकर हरिद्वार आकर मुख्य योग शिक्षक बन सके, स्वदेशी का प्रचार प्रसार एवं स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग आप और अपने परिवार के लोग स्वयं करें, रतलाम जिले से उत्तम शर्मा भारत स्वाभिमान जिला प्रभारी, विशाल वर्मा युवा प्रभारी , उमेश शर्मा तहसील प्रभारी जावरा,कर्मठ कार्यकर्ता राकेश सोनी, डॉ. हर्षित राठौर, महेंद्र सोनी, कमलेश पाटीदार, ने प्रशिक्षण प्राप्त किया एवं सभी सदस्यों ने स्वामी जी से मुलाकात करके आशीर्वाद प्राप्त किया योग साधना, प्राणशक्ति और सकारात्मक संकल्पों से भरे इन चार दिनों ने जीवन को नई दिशा, सोच ,नई शक्ति और सेवा को नया उद्देश्य दिया।
हरिद्वार में आयोजित विशेष प्रशिक्षण शिविर में भाग लेकर रतलाम आगमन पर स्वागत किया-
राज्य प्रभारी प्रेम पुनिया, जिला पतंजलि योग प्रभारी अपार उपाध्याय ने हरिद्वार से आए सभी सदस्यों का स्वागत किया एवं युवा राज्य प्रभारी प्रेम पुनिया ने सभी सदस्यों को आह्वान किया कि जो स्वामी जी से ऊर्जा प्राप्त कर के आए हैं उसे अंतिम व्यक्ति तक योग को मूल में रखकर योग प्राणायाम एवं प्रचार प्रसार करना है कार्यक्रम में सोशल मीडिया प्रभारी नितेंद्र आचार्य योग प्रणाम सत्र में उपस्थित थे।