सोमवार को भी सरकारी अवकाश घोषित , मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दी अष्टमी और दशहरे की बधाई

  
Last Updated:  अक्टूबर 23, 2020 " 05:32 अपराह्न"

फाईल फोटो

भोपाल| मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के नागरिकों को महाअष्टमी, नवमीं और विजयादशमी की बधाई दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि यह पर्व आमजन के जीवन में सुख-समृद्धि लाएं। नागरिकों के जीवन में खुशहाली बढ़े। पारंपरिक हर्ष और उल्लास के साथ पर्व मनाएं । मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश की जनता से अपील की है कि करोना संक्रमण की रोकथाम के लिये जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए स्वयं जागरूक रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।

सोमवार को भी दशहरे का अवकाश घोषित

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि विजयादशमी 25 और 26 अक्टूबर को दोनों दिन मनाई जा रही है। इसके दृष्टिगत मध्यप्रदेश शासन ने निर्णय लिया है कि मध्यप्रदेश में 26 अक्टूबर सोमवार के दिन भी शासकीय अवकाश रहेगा। दशहरे का यह शासकीय अवकाश, पूर्व में घोषित रविवार के अवकाश के अतिरिक्त रहेगा। पूर्व में रविवार को घोषित विजयादशमी का शासकीय अवकाश यथावत रहेगा। अधिकारियों-कर्मचारियों को दशहरे के दो दिन के अवकाश से गृह ग्राम या गृहनगर जाकर पूजा अनुष्ठान करने एवं पर्व मनाने में सुविधा होगी।

 2,848 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *