कार्रवाई के आश्वासन पर सहमति बनी, धरना किया समाप्त-

  
Last Updated:  नवम्बर 6, 2020 " 10:05 अपराह्न"

रतलाम/सैलाना| नगर मैं चल रही अतिक्रमण हटाओ मुहिम मैं परिषद सैलाना के जनप्रतिनिधि गण और कर्मचारियों में तालमेल के अभाव नजर आया जिसके कारण नेहरू मार्ग में स्थानीय व्यापारियों एवं प्रशासन के बीच विवाद की स्थिति निर्मित हुईll स्थानीय व्यापारियों के अनुसार विवाद की मुख्य वजह नगर परिषद सैलाना में कार्यरत कर्मचारी दौलतराम मकवाना की कार्यशैली रही है जिसको लेकर स्थानीय व्यापारियों ने धरना दे कर मुख्य मार्ग को अवरुद्ध किया,इस धरने में नगर परिषद उपाध्यक्ष चैतन्य शुक्ला, रामप्रसाद चंदेल, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष जगदीश पाटीदार, पार्षद दिलीप डामोर, मंगलेश कसेरा, ममता पटेल, स्थानीय सब्जी व्यापारी पूरणमल परमार, जीवन लाल पडियार, मुकेश पडियार सहित महिलाएं एवं बच्चें भी धरना प्रदर्शन में शामिल थे

सैलाना में चली अतिक्रमण हटाओ मुहिम, नेहरू मार्ग पर विरोध


जनप्रतिनिधियों द्वारा धरने में शामिल हो कर स्थानीय व्यापारियों एवं नागरिकों का पक्ष रखा, करीब 3 घंटे तक चले इस घटना चक्र में नगर परिषद सैलाना के सीएमओ के विरुद्ध मुर्दाबाद के नारे भी लगे वहीं प्रशासन विरोधी नारे भी लगे, उक्त धरना प्रदर्शन को हटवाने में स्थानीय प्रशासन ने बहुत जद्दोजहद की लेकिन आंदोलनकारी नगर परिषद कर्मचारी दौलतराम मकवाना पर कार्यवाही को लेकर अड़े रहे, अंत में प्रशासन की ओर से प्रतिनिधि नायब तहसीलदार ने आंदोलनकारियों की मांगों को वरिष्ठ अधिकारियों से अवगत कराने एवं विषय में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया तब जाकर आंदोलनकारियों ने धरना समाप्त किया l प्रशासन एवं धरना दे रहे प्रदर्शनकारियों के बीच इस बात की भी सहमति बनी कि प्रशासन द्वारा तय की गई सीमा के बाहर कोई व्यापारी अपना व्यापार व्यवसाय नहीं करेगा और नियम तोड़ने वालें व्यापारियों के विरुद्ध प्रशासन कठोर कार्रवाई करने को बाध्य होगा,
इस बात की भी सहमति बनी कि प्रतिनिधिमंडल के रूप में व्यापारियों के पदाधिकारी पार्षद गण एवं प्रशासनिक अधिकारी आपस में मिलकर इस समस्या का उचित समाधान निकालेंगे कि भविष्य में होने वाले किसी भी कार्यवाही से आम जनता व्यापारियों एवं प्रशासनिक अमले में किसी प्रकार की विवाद की स्थिति निर्मित न हो|

 3,846 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *