कृषक प्रशिक्षण सह भ्रमण दल को श्री लुनेरा तथा कलेक्टर श्री डाड द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया

  
Last Updated:  फ़रवरी 22, 2021 " 11:29 अपराह्न"

रतलाम|जिला उद्यानिकी विभाग द्वारा आयोजित पांच दिवसीय कृषक प्रशिक्षण सह भ्रमण दल को राजेंद्रसिंह लुनेरा तथा कलेक्टर गोपालचंद्र डाड द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। सोमवार प्रातः कलेक्ट्रेट परिसर में इस अवसर पर उपस्थित उपसंचालक उद्यानिकी पी.एस. कनेल ने बताया कि भ्रमण दल में जिले के 10 किसान सम्मिलित हैं। दल राजस्थान के उदयपुर स्थित महाराणा प्रताप कृषि विश्वविद्यालय, पाली जिले के सुमेरपुर कृषि महाविद्यालय, अजमेर के केंद्रीय बीज मसाला अनुसंधान केंद्र तथा चित्तौड़गढ़ के कृषि विज्ञान केंद्र क्षेत्र में उद्यानिकी फसलों, औषधि फसलों, बगीचों इत्यादि का भ्रमण एवं अध्ययन करेगा। इसके अलावा मंदसौर के उद्यानिकी महाविद्यालय क्षेत्र का भ्रमण भी करेगा।

 1,407 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *