संकट के समय देश के लिए किए गए छोटे से छोटा कार्य बहुत महत्वपूर्ण होता है: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी बृजेश द्विवेदी
Last Updated: जून 22, 2021 " 10:16 अपराह्न"
रतलाम | जिले की सामाजिक संस्था बेटी क्लब एवं विवेकानंद युवा मंडल द्वारा विगत 46 दिनों से ऑनलाइन चलाए जा रहे हंसो हंसाओ कोरोनावायरस भगाओ इम्यूनिटी पावर बढ़ाओ कार्यक्रम आयोजन निरंतर किया जा रहा है जिसमें आज 21 जून 2021 मुख्य अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्री क्रिकेट खिलाड़ी दिव्यांग बृजेश द्विवेदी ने भागीदारी की जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता अंतरराष्ट्रीय खो खो एवं एथलीट सुरेश माथुर ने की, इस अवसर पर शारजाह में भारतीय टीम की ओर से शानदार प्रदर्शन करने वाले बृजेश द्विवेदी ने कहा कि कोरोना काल मै संकट के समय में संस्था द्वारा इस तरह के आयोजन बहुत ही सराहनीय है संकट के समय देश के लिए किए गए छोटे से छोटा कार्य बहुत महत्वपूर्ण होता है जो दूसरों की भलाई के लिए किया जारहा हो संस्था द्वारा किए जा रहे इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए संस्था अध्यक्ष संजय रावत बधाई के पात्र हैं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रेफरी सुरेश माथुर ने कहा कोरोना काल के संकट के समय में आपके द्वारा जो कार्य किया जा रहा उससे निश्चित देश में जन जागृति आएगी लोगों को कोरोना से बचाने के उपाय और अपील निरंतर आप ग्रुप में की जा रही है यह बहुत ही अच्छा कार्य है हम सभी को शासन के सभी नियमों का पालन करते हुए वैक्सीनेशन के लिए युवाओं को अधिक से अधिक प्रेरित करना है आज कार्यक्रम में आकर बहुत अच्छा लगा जी भर के हंसने मुस्कुराने का अवसर प्राप्त हुआ जिसके लिए आयोजन समिति बधाई के पात्र हैं कार्यक्रम में डॉ अरविंद श्रीवास्तव सुंदरलाल श्रीवास्तव रामस्वरूप साहू आकांक्षा रावत ऋतुराज सिंह कवियों ने शानदार काम पाठ कर लोगों को खूब हंसाया और गुदगुदाया अथिति का स्वागत राजू निचरेले ने किया कार्यक्रम का संचालन संजय रावत ने किया और उन्होंने इस अवसर पर कहा आओ मिलकर कोरोना को हराया सभी लोग वैक्सीनेशन कराएं आभार व्यक्त पुरुषोत्तम रायकवार ने किया