एएसआई के शव के लिए पत्नी और भाई के बीच विवाद, 2 घंटे चला फैमिली ड्रामा, पुलिस अधिकारी के शव को मुखाग्नि बेटी और भाई ने दी-

  
Last Updated:  जुलाई 3, 2021 " 07:07 अपराह्न"

रतलाम| रतलाम जिले के सरकारी अस्पताल में डेड बॉडी ले जाने के लिए पुलिस अधिकारी के परिवार में 2 घंटे तक ड्रामा चला जो वरिष्ठ अधिकारियों की समझाने पर समाप्त हुआ| मिली जानकारी अनुसार एएसआई की सड़क हादसे में मौत हो गई थी जिनके पोस्टमॉर्टम के बाद शव ले जाने के लिए पत्नी और एएसआई के भाई में विवाद हो गया| पत्नी शव वाहन के आगे बैठ गई वह शव मायके ले जाने पर अड़ गई। देवर ने कहा- तुम्हें तो तलाक चाहिए था। बाद में पुलिस ने समझाया और एएसआई का अंतिम संस्कार मुक्तिधाम में किया गया, मुखाग्नि बड़ी बेटी और भाई ने दी।

बरखेड़ा थाने के एएसआई गोवर्धन सोलंकी की दुर्घटना में शुक्रवार रात मौत हो गई थी। शव का ताल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रूम के बाहर एएसआई की पत्नी निर्मला सोलंकी और भाई करण सिंह के बीच शव ले जाने को लेकर विवाद हो गया। निर्मला सोलंकी शव वाहन के आगे बैठ गई और पति के शव को अपने साथ ले जाने की जिद करने लगी। एएसआई के भाई करण सिंह का कहना था कि तलाक के लिए कोर्ट में मामला चल रहा है, इसलिए शव को हमें सुपुर्द किया जाए।पत्नी निर्मला सोलंकी और एएसआई के भाई करण सिंह शव को अपने साथ ले जाने की मांग कर रहे थे। 2 घंटे तक विवाद चलता रहा। इसके बाद एसडीओपी प्रियंका बरबड़े और अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाइश दी। दोनों पक्षों की सहमति के बाद ताल के मुक्तिधाम में मृतक के अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस की मौजूदगी में ताल के चंबल स्थित मुक्तिधाम पर मृतक एएसआई गोवर्धन सोलंकी को उसकी बड़ी पुत्री और भाई करण सिंह ने मुखाग्नि दी|

 468 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *