प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना : 7 अगस्त को 25,435 उचित मूल्य दुकानों पर होगा गरिमामय आयोजन

  
Last Updated:  अगस्त 2, 2021 " 10:15 पूर्वाह्न"


प्रधानमंत्री श्री मोदी करेंगे हितग्राहियों से संवाद।

भारत|प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना कार्यक्रम 7 अगस्त को प्रदेश की सभी 25 हजार 435 उचित मूल्य दुकानों पर होगा। गरिमामय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी हितग्राहियों से वर्चुअल संवाद कर संबोधित भी करेंगे। प्रत्येक दुकान पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ प्रति दुकान 100 हितग्राहियों को बैग में राशन सामग्री का वितरण किया जाएगा। हितग्राहियों को एक दिन पूर्व निमंत्रण भी दिया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जाएंगे।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 7 अगस्त को प्रात: 11 बजे प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअली जुड़ेंगे। उन्होंने कहा कि अन्न योजना कार्यक्रम में सभी जन-प्रतिनिधियों की भागीदारी भी सुनिश्चित होगी। मंत्री, सांसद और विधायक अपने-अपने क्षेत्र में कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। प्रत्येक जिले में कार्यक्रम की व्यवस्था के लिए एक-एक आई.ए.एस. अधिकारी को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

 478 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *