भारत ने इंग्लैंड को 157 रन से रौंदा, 5 मैचों की सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त-

  
Last Updated:  सितम्बर 6, 2021 " 09:57 अपराह्न"

भारत ने इंग्लैंड के सामने 368 रन का विशाल लक्ष्य रखा था। पहली पारी में 99 रन से पिछड़ने के बाद भारत ने शानदार वापसी कर मुकाबले को अपने नाम किया।
ओवल टेस्ट जीतने के लिए भारत को आखिरी दिन इंग्लैंड के 10 विकेट चाहिए थे। दरोमदार पूरी तरह भारतीय गेंदबाजों पर था। भारतीय बोलर्स ने पेसर जसप्रीत बुमराह की अगुआई में अपनी शानदार गेंदबाजी से टीम इंडिया को 157 रन से जीत दिला दी। इसके साथ कोहली एंड कंपनी ने 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है।

टीम इंडिया की ओर से रखे गए 368 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान इंग्लैंड की टीम ने 210 रन बनाए। पहली पारी में 191 रन पर ढेर होने वाली टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 466 रन बनाए थे। इंग्लैंड ने पहली पारी में 290 रन बनाकर भारत पर 99 रन की बढ़त हासिल की थी।

 536 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *