रतलाम/सैलाना। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैलाना में सीएमएचओ रतलाम , जिला मलेरिया अधिकारी रतलाम, एसडीएम सैलाना, के आदेशानुसार एवं बीएमओ डॉ शैलेश dange, के मार्गदर्शन में सैलाना में वार्ड क्रमांक 1 से 15 तक समस्त वार्डों में एमटीएस मुकेश खागुड़ा के द्वारा टीम गठित कर मलेरिया, डेंगू, की रोकथाम हेतु घर घर जाकर के बुखार रोगियों की जांच एवम बीमारी की रोकथाम ही तू सर्वे किया ।
डॉ. हिमांशु राव ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धामनोद में ईमानदारी पूर्वक तनमन से कार्य किया: बीएमओ डॉ. प्रतिभा शर्मा
नगर में मौसमी बीमारियां एवं डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए गठित स्वास्थ्य कर्मियों के दल ने मच्छरों से होने वाली बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक किया, दल द्वारा नागरिकों को बताया गया कि कहीं पर भी पानी इकट्ठा ना होने दें, पूरी आस्तीन के कपड़े पहने, अनुपयोगी पानी में केरोसिन जला हुआ आयल ,या मीठा तेल, डालें जिससे लारवा को नष्ट किया जा सकता है एवं रात को सोते समय मच्छरदानी लगा करके सोने ,नीम की पत्ती का धुआं जलाकर सोने की सलाह दी गई अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर तुरंत ही अपने नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में जाकर इलाज करा चिकित्सीय लाभ लें।।,सर्वे टीम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा सुपरवाइजर, आंगनवाड़ी सहायिका, आशा कार्यकर्ता का सहयोग रहा।।