लखीमपुर हिंसा मामले में केंद्रीय राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा के खिलाफ दर्ज एफआईआर में संगीन आरोप लगाए

  
Last Updated:  अक्टूबर 6, 2021 " 04:30 अपराह्न"

लखनऊ। लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में केंद्रीय राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा के खिलाफ दर्ज एफआईआर में संगीन आरोप लगाए गए हैं। आशीष मिश्रा पर अब गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। एफआईआर में लिखा कि आशीष मिश्रा उसी जीप पर बैठे थे जिसने किसानों को कुचल दिया था। एफआईआर के अनुसार, आशीष मिश्रा उस जीप में बाईं तरफ बैठे थे और गोलियां चला रहे थे। आशीष मिश्रा पर अब गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। सूत्रों की मानें तो वह सरेंडर भी कर सकते हैं। आगे

FIR Copy
एफआईआर कॉपी


‘तेज स्पीड वाले वाहन से आए आशीष मिश्रा’
एफआईआर में लिखा है, ‘तिकुनिया स्थित महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज के ग्राउंड में डेप्युटी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी के खिलाफ किसान काले झंडे दिखाते हुए शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे। घटना लगभग दोपहर 3 बजे की है। केंद्रीय मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा मोनू (निवासी- गांव बनवीरपुर, निघासन जिला खीरी) अपने तीन चार पहिया वाहनों के ऊपर सवार होकर 15-20 अज्ञात असलहों से लैस व्यक्तियों के साथ बनवीरपुर से सभास्थल की तरफ तेज गति से आए।’

‘जीप पर बांयी ओर बैठकर फायरिंग कर रहे थे आशीष’
आशीष के खिलाफ एफआईआर के अनुसार, ‘आशीष मिश्रा अपनी थार महिंद्रा गाड़ी में बांयी सीट पर बैठकर फायरिंग करते हुए भीड़ को रौंदते हुए आगे बढ़े। फायरिंग के कारण किसान गुरविंदर सिंह (22) की मौत हो गई। तेज गति से भीड़ पर सड़क के दोनों तरफ खड़े किसानों को दरिंदगी पूर्वक रौंदते हुए आगे बढ़े। दो गाड़ियों के नंबर UP31AS 1000 और UP32KM0036 व एक अज्ञात वाहन (स्कॉर्पियो महिंद्रा गाड़ी) है।’

‘गन्ने के खेत में भाग गए आशीष मिश्रा’
एफआईआर कॉपी में लिखा है, ‘आशीष मिश्रा की तेज गति से आती गाड़ियां अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे कई राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गए। आशीष फायरिंग करते हुए गन्ने के खेत में भागकर छिप गए। जिन चार किसानों की मौत हुई उनके नाम गुरविंदर सिंह, दलदीत सिंह, नक्षत्र सिंह और लवप्रीत सिंह हैं।

 403 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *